फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vidyapeeth Admission of 115 UG students counseling for eight courses today

काशी विद्यापीठ: यूजी के 115 छात्रों का प्रवेश, आज आठ कोर्स की काउंसिलिंग; बीकॉम, बीएफए समेत 4 कोर्स में एडमिशन

Tue, 19 Aug 2025 05:57 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 19 Aug 2025 05:57 AM IST
सार

बिना गेट पास के काउंसिलिंग सेंटर में अभ्यर्थियों का प्रवेश प्रतिबंधित होगा। काउंसिलिंग के बाद निर्धारित शुल्क उसी दिन ऑनलाइन पेटीएम, गूगल पे, डेबिट कार्ड, यूपीआई आदि के माध्यम से जमा करना होगा। कैश में फीस नहीं जमा होगी।

विज्ञापन
Kashi Vidyapeeth Admission of 115 UG students counseling for eight courses today
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सोमवार को सत्र 2025-26 के बीकॉम, बीएफए, बीए (ऑनर्स) मास कम्युनिकेशन और बीम्यूज में कुल 115 अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग कराकर प्रवेश पा लिया है। इन कोर्स की काउंसिलिंग मंगलवार को भी जारी रहेगी। वहीं, मंगलवार से लेकर 20 अगस्त तक बीसीए, बीए-एलएलबी, बीएससी (बायो), बीएससी (मैथ्स), बीबीए, बीसीए, बीलिब आईएससी और एमलिब आईएससी की काउंसिलिंग होगी।

विज्ञापन


विद्यापीठ प्रवेश सेल के सदस्य प्रो. नलिनी श्याम कामिल ने बताया कि अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग के लिए ई-मेल और मेसेज भेजे गए हैं। ई-मेल में दिए गए लिंक पर जाकर अपना ई-मेल और जन्मतिथि लिखकर अभ्यर्थी अपना गेट पास डाउनलोड कर सकते हैं। 
विज्ञापन


जिन अभ्यर्थियों को ई-मेल पर लिंक भेजा गया है, वे अपने सभी मूल प्रमाणपत्र, सभी की एक सेट फोटो स्टेट, छह पासपोर्ट साइज फोटो, कैटेगरी का अपडेटेड सर्टिफिकेट लेकर सुबह 10:30 बजे तक वाणिज्य संकाय भवन में आना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीजीडीसीए की काउंसिलिंग स्थगित
पीजीडीसीए पाठ्यक्रम की 19-20 अगस्त को होने वाली काउंसिलिंग स्थगित कर दी गई है। कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने बताया कि नई तारीख अभी तक निर्धारित नहीं की गई है। जैसे ही फैसला होगा वेबसाइट पर सूचित किया जाएगा।

बीबीए-बीसीए की काउंसिलिंग 19-20 और एमबीए की 21-22 अगस्त
बीबीए और बीसीए की काउंसिलिंग 19 और 20 अगस्त को कॉमर्स फैकल्टी में सुबह 11 बजे से होगी। यहीं पर 132 सीटों के लिए एमबीए की काउंसिलिंग 21 और 22 अगस्त को सुबह 10.30 बजे से होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed