{"_id":"61aca0535287a449883d5e16","slug":"karnataka-students-corona-positive-69-students-and-teachers-were-found-corona-positive-in-schools-in-shivamogga-and-chikmagalur-district-of-karnataka","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona in School : ओमिक्रॉन की दहशत के बीच कर्नाटक के स्कूलों में 69 छात्र और शिक्षक हुए कोरोना संक्रमित","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Corona in School : ओमिक्रॉन की दहशत के बीच कर्नाटक के स्कूलों में 69 छात्र और शिक्षक हुए कोरोना संक्रमित
Sun, 05 Dec 2021 04:50 PM IST
सुभाष कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Sun, 05 Dec 2021 04:50 PM IST
सार
Corona in School : राज्य के चिकमगलुरु जिले के नवोदय विद्यालय में 40 की संख्या में छात्र और शिक्षक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, शिवमोगा जिले के एक स्कूल में भी 29 छात्रों के कोरोना संक्रमित होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
Corona In Schools (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर पूरी दुनिया में फिर से अफरा-तफरी का माहौल शुरू हो गया है। भारत में भी अब तक इस वैरिएंट के 5 संक्रमित मिल चुके हैं। इस बीच कर्नाटक राज्य में बड़ी संख्या में छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। राज्य के चिकमंगलुरु जिले के नवोदय विद्यालय में 40 की संख्या में छात्र और शिक्षक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, शिवमोगा जिले के एक स्कूल में भी 29 छात्रों के कोरोना संक्रमित होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
रैंडम सैंपलिंग में हुई पुष्टि
इस मामले पर शिवमोगा के डिप्टी कमीश्नर केबी शिवकुमार ने बताया है कि जिले के एक निजी विद्यालय में 29 छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इन सभी छात्रों के संक्रमित होने की पुष्टि रैंडम सैंपलिंग के दौरान हुई है और इनमें से ज्यादातर छात्रों में संक्रमण के कोई भी लक्षण नहीं दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
डिप्टी कमीश्नर ने आगे बताया कि जिलों में छात्रों की रैंडम सैंपलिंग कराई जा रही है। इसी सैंपलिंग के दौरान छात्रों के संकमित होने का पता चला है। ये सभी बच्चे विभिन्न राज्यों से निजी नर्सिंग स्कूल में आए हैं। संस्थान में कुल 29 छात्र संक्रमित पाए गए हैं, इसके बाद से प्रशासन ने पूरे हॉस्टल को सील कर दिया है। वहीं, संस्थान के इलाके में रहने वाले विभिन्न लोगों के भी रैंडम सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन
इससे पहले कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कर्नाटक सरकार ने राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थानों को किसी भी तरह के सामाजिक या सास्कृतिक कार्यक्रमों को आयोजित न करने का निर्देश दिया है। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के भी सबसे पहले दो मामले कर्नाटक में ही देखने को मिले हैं। अब तक देश में इस वैरिएंट के 5 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।
कर्नाटक में अब तक 30 लाख केस
कर्नाटक राज्य में अब तक 30 लाख कोरोना केस की पुष्टि हो चुकी है। वहीं मरने वालों का आंकड़ा 38 हजार के पार हो गया है। देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 8,895 नए मामले देखने को मिले हैं। इसके साथ ही देश में अब तक कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 3,46,255 हो गई है और मरने वालों की संख्या 4,73,326 तक पहुंच गई है।
कमेंट
कमेंट X