{"_id":"61d3087f3a07a836fb603b7b","slug":"karnataka-sanskrit-university-will-get-a-permanent-campus-after-10-years-of-functioning-cm-bommai-will-lay-the-foundation-stone-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka Sanskrit University: कर्नाटक संस्कृत विश्वविद्यालय को मिलेगा स्थायी कैंपस, सीएम बोम्मई कल रखेंगे आधारशिला","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Karnataka Sanskrit University: कर्नाटक संस्कृत विश्वविद्यालय को मिलेगा स्थायी कैंपस, सीएम बोम्मई कल रखेंगे आधारशिला
Mon, 03 Jan 2022 08:00 PM IST
सुभाष कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Mon, 03 Jan 2022 08:00 PM IST
सार
कर्नाटक संस्कृत विश्वविद्यालय का स्थायी कैंपस 100 एकड़ में फैला होगा। इसके निर्माण में करीब 320 करोड़ रुपये की लागत आने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
कर्नाटक संस्कृत विश्वविद्यालय
- फोटो : Social Media
विस्तार
आखिरकार कर्नाटक संस्कृत विश्वविद्यालय को एक स्थायी कैंपस मिलने वाला है। खबरों के मुताबित मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने मंगलवार 4 जनवरी 2022 को कैंपस की आधारशिला रखेंगे। दरअसल, कर्नाटक संस्कृत विश्वविद्यालय की स्थापना 2010 में की गई थी और तभी से यह अस्थायी कैंपस से अपना कार्य कर रही है। इस विश्वविद्यालय के अंतर्गत करीब 20 से अधिक कॉलेज संबद्ध हैं।
विज्ञापन
100 एकड़ का होगा कैंपस
कर्नाटक संस्कृत विश्वविद्यालय का स्थायी कैंपस 100 एकड़ में फैला होगा। इसके निर्माण में करीब 320 करोड़ रुपये की लागत आने की उम्मीद जताई जा रही है। इसका निर्माण कर्नाटक के मगदी, रामनगर में होगा।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X