फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Karnataka Education Minister B C Nagesh test covid positive students parents demands school closure

Karnataka: शिक्षा मंत्री हुए कोरोना संक्रमित, छात्र व अभिभावकों ने स्कूल और कॉलेज बंद करने की मांग की

Mon, 03 Jan 2022 05:10 PM IST
राहुल मानव एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: राहुल मानव Updated Mon, 03 Jan 2022 05:10 PM IST
सार

कर्नाटक के प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री बी सी नागेश कोरोना संक्रमित हो गए हैं। वहीं, राज्य में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए छात्रों व अभिभावकों ने शिक्षा मंत्री से स्कूल व कॉलेजों को बंद करनी की मांग की है। सभी ने ऑनलाइन शिक्षण पर जोर दिया है। 

विज्ञापन
Karnataka Education Minister B C Nagesh test covid positive students parents demands school closure
कर्नाटक के प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री बी सी नागेश - फोटो : social media

विस्तार

कर्नाटक के प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री बी सी नागेश के कोरोना संक्रमित होने के बाद से राज्य के छात्र व अभिभावक स्कूलों को बंद करने की मांग कर रहे हैं। बीते शनिवार 1 जनवरी, 2022 को बी सी नागेश ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए जानकारी दी थी कि वह कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है और सूचना दी है कि वह सभी जरूरी सावधानियां बरतते हुए जरूरी दवाएं ले रहे हैं। उन्होंने उन सभी लोगों से अनुरोध किया है जो उनके संपर्क में आए थे, वह अपना कोविड-19 टेस्ट जल्द से जल्द कराएं। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन हो कक्षाओं का संचालन

कर्नाटक राज्य में  शिक्षा मंत्री के कोरोना संक्रमित होने के बाद से ही उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर कई छात्र व अभिभावकों ने राज्य में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सरकारी स्कूलों को बंद करने की मांग की। कई लोगों ने उनके ट्वीट के बाद अपने संदेश साझा करते हुए लिखा है कि राज्य में कोरोना से छात्रों के बचाव के लिए स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया जाना बेहद जरूरी है। कुछ लोगों ने दावा किया कि राज्य में विभिन्न स्कूल छात्रों को जबरन स्कूल आने के लिए कह रहे हैं। इसलिए, राज्य में यह काफी जरूरी हो जाता है कि फिर से छात्रों की ऑनलाइन गतिविधियों के तहत शिक्षण व्यवस्था को संचालित किया जाए। स्कूल व कॉलेज में बसों से जाने वाले कई छात्रों ने शिक्षा मंत्री बी सी नागेश से कक्षाओं में बैठकर होने वाली क्लास को स्थगित करने का अनुरोध किया है। 

 

स्कूलों को बंद करने के लिए इंतजार न करें

महेश नाम के शख्स ने लिखा कि शिक्षा मंत्री अब स्कूलों को बंद करने के लिए किस बात का इंतजार कर रहे हैं, जबकि कोरोना का सकारात्मकता दर एक फीसदी से ज्यादा बढ़ गया है। उन सभी छात्रों ने जिन्होंने वैक्सिन नहीं ली है, उनके लिए यह खतरनाक स्थिति है। हमें जानकारी नहीं है कि कोरोना वायरस भविष्य में किस तरह से शरीर पर असर करेगा, इसलिए बेहतर होगा कि जोखिम न लें और स्कूलों को बंद करने का तुरंत फैसला लें। 


 


राज्य में बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले 

कर्नाटक राज्य में लगातार कोरोना संक्रमण के मामलों में इजाफा हो रहा है। पिछले हफ्ते की तुलना में, 241 ज्यादा मामले एक हफ्ते में दर्ज हुए हैं। रविवार को राज्य में अब तक 1,187 कोरोना के मामले दर्ज हो चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed