फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JoSAA Counselling 2023 Thousands of IIT NIT Aspirants Stuck due to Top 20 Percentile Original Marksheet

IIT NIT Admission: जोसा आवंटन के बाद हजारों विद्यार्थी संकट में, टॉप-20 पर्सेंटाइल व ऑरिजनल मार्कशीट से अटके

Sun, 02 Jul 2023 04:45 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 02 Jul 2023 04:45 PM IST
सार

JoSAA Counselling 2023: देश के आईआईटी, एनआईटी सहित 116 इंजीनियरिंग संस्थानों प्रवेश प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थियों के सामने नई आफत आ गई है। जोसा काउंसलिंग के प्रथम सीट आवंटन के साथ ही हजारों विद्यार्थी ऐसे सामने आ रहे हैं, जिन्हें कॉलेज तो मिल गया है। 

विज्ञापन
JoSAA Counselling 2023 Thousands of IIT NIT Aspirants Stuck due to Top 20 Percentile Original Marksheet
JoSAA Counselling 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

JoSAA Counselling 2023 IIT NIT Admission: देश के आईआईटी, एनआईटी सहित 116 इंजीनियरिंग संस्थानों प्रवेश प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थियों के सामने नई आफत आ गई है। जोसा काउंसलिंग के प्रथम सीट आवंटन के साथ ही हजारों विद्यार्थी ऐसे सामने आ रहे हैं, जिन्हें कॉलेज तो मिल गया है लेकिन उनके पास संबंधित बोर्ड की ओरिजनल मार्कशीट नहीं होने के कारण वेरिफिकेशन में एडमिशन अटक गया है। हालांकि, जोसा काउंसलिंग की ऑनलाइन रिपोर्टिंग की अंतिम तिथि चार जुलाई शाम पांच बजे तक है। 

विज्ञापन

 

इंजीनियरिंग करिअर काउंसलर अमित आहूजा ने बताया कि बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के सामने जोसा काउंसलिंग की ऑनलाइन रिपोर्टिंग में परेशानियां रही है। इसमें दो बड़े कारण विद्यार्थी बता रहे हैं। पहला है जिसमें 12वीं की संबंधित बोर्ड की टॉप 20 पर्सेंटाइल जारी नहीं होने के कारण विद्यार्थी प्रवेश की बोर्ड प्राप्तांकों की पात्रता को लेकर असमंजस में हैं, जिन विद्यार्थियों के बोर्ड में 75 प्रतिशत अंक नहीं हैं, और उन्हें सीट आवंटित हो गई है, वे विद्यार्थी टॉप 20 पर्सेंटाइल स्कोर का इंतजार कर रहे हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

JoSAA Counselling 2023 टॉप 20 पर्सेंटाइल या 75 फीसदी प्राप्तांक

इस वर्ष तीन वर्षों के बाद आईआईटी, एनआईटी व ट्रिपल आईटी में प्रवेश के लिए 75 प्रतिशत या टॉप 20 पर्सेंटाइल में शामिल होने की बोर्ड पात्रता रखी गई है। कुछ विद्यार्थियों को अपेक्षा है कि बोर्ड में टॉप 20 पर्सेंटाइल स्कोर से वे पात्रता पूरी कर लेंगे, फिलहाल इन विद्यार्थियों के प्रवेश पर संकट है। 

यह भी पढ़ें : JoSAA Counselling 2023: जोसा काउंसलिंग का पहला चरण; 291वीं क्लोजिंग रैंक पर छात्रा को आईआईटी बॉम्बे में सीएस

विज्ञापन

JoSAA Counselling 12वीं बोर्ड की मार्कशीट नहीं हुई जारी

आहूजा ने बताया कि इसके अलावा विद्यार्थी लगातार 12वीं बोर्ड की मार्कशीट जारी नहीं होने की समस्या से जूझ रहे हैं। विद्यार्थियों का कहना है कि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय मार्कशीट मांगी जा रही है, बोर्ड द्वारा मार्कशीट जारी नहीं होने की स्थिति में इंटरनेट की मार्कशीट मान्य नहीं हो रही है और प्रवेश अटका दिया गया है। विद्यार्थियों ने संबंधित बोर्ड से निवेदन किया है कि जल्द से जल्द मार्कशीट जारी की जाए, ताकि एडमिशन सुनिश्चित हो सके। इस विसंगति में राजस्थान सहित देश के कई बड़े बोर्ड शामिल हैं। 

 

JoSAA Counselling 2023: इन बोर्ड्स की टॉप-20 पर्सेंटाइल शेष 

आहूजा ने बताया कि देश में एनआईटी, ट्रिपल आईटी में एडमिशन के लिए तीन बड़े बोर्ड राजस्थान, पश्चिम बंगाल, ओपन स्कूल बोर्ड की टॉप-20 पर्सेंटाइल स्कोर जारी नहीं हुआ है। वहीं, आईआईटी में एडमिशन के लिए 21 बोर्ड में एएमयू, वनस्थली, कैंब्रिज, छत्तीसगढ़, दयालबाग, जम्मू-कश्मीर, जामिया, कर्नाटक, केरल, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, मिजोरम, ओडिशा, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूल राजस्थान, पश्चिम बंगाल आदि बोर्ड शामिल हैं, जिनकी टॉप-20 पर्सेंटाइल जारी नहीं की गई है। 

 

JoSAA Counselling 2023: ऐसे में क्या करें विद्यार्थी 

ऐसे विद्यार्थी जिनकी ऑनलाइन रिपोर्टिंग के दौरान डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में उपरोक्त परेशानी आ रही है। वे वेबसाइट पर जारी किए गए संबंधित आवंटित कॉलेजों के रिपोर्टिंग ऑफिसर्स से ई-मेल एवं दिए गए फोन नम्बर पर संपर्क करें। 

 

JoSAA Counselling 2023: अंडरटेकिंग का फॉर्मेट जारी 

ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने जेईई मेन व एडवांस्ड आवेदन के दौरान अपनी कैटेगिरी ओबीसी व ईडब्ल्यूएस भरी हुई है लेकिन विद्यार्थी एक अप्रैल 2023 के बाद का प्रमाण पत्र देने के लिए सक्षम नहीं है, तो उन्हें जनरल कैटेगिरी में जाने के लिए उन्हें जारी किए गए अंडरटेकिंग को भरकर कैटेगिरी सर्टिफिकेट कॉलम में अपलोड करना होगा। इन विद्यार्थियों की आवंटित सीट निरस्त कर दी जाएगी एवं इन्हें काउंसलिंग में आगे के राउंड में जनरल कैटेगिरी से सीट प्राप्त की जाएगी। अंडरटेकिंग का फॉर्मेट वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। एससी-एसटी के विद्यार्थियों को भी अंडरटेकिंग देनी होगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed