JoSAA Counselling 2023: जोसा काउंसलिंग का पहला चरण; 291वीं क्लोजिंग रैंक पर छात्रा को आईआईटी बॉम्बे में सीएस
JoSAA Counselling 2023: इस वर्ष टॉप सात आईआईटी में फीमेल पूल कोटे से क्लोजिंग रैंक क्रमश: आईआईटी दिल्ली की 419, आईआईटी मद्रास की 479, आईआईटी कानपुर की 610, आईआईटी खड़गपुर की 702, आईआईटी रूड़की की 1165, आईआईटी हैदराबाद की 1300 एवं आईआईटी गुवाहाटी की 1718 ऑल इंडिया रैंक रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IIT NIT Admission JoSAA Counselling 2023: जोसा काउंसलिंग के प्रथम राउंड के सीट आवंटन के बाद शनिवार शाम को आईआईटीज, एनआईटी व अन्य संस्थानों की ओपनिंग व क्लोजिंग रैंक जारी कर दी गई। इसके तहत 291वीं रैंक पर आई छात्रा को आईआईटी बॉम्बे में कंप्यूटर साइंस ब्रांच में एडमिशन मिला है।
इंजीनियरिंग कॅरिअर काउंसलर अमित आहूजा के अनुसार ओपनिंग व क्लोजिंग रैंक के अनुसार 15 हजार 819 रैंक वाले छात्र तथा 20 प्रतिशत कोटे के कारण 24 हजार 180 रैंक वाली छात्रा को आईआईटी धारवाड़ की इंट्राडिसिप्लिनरी ब्रांच का आवंटन किया गया। यह ब्रांच गत वर्ष ही प्रारंभ हुई।
यह भी पढे़ं : IIT NIT Admission: जोसा आवंटन के बाद हजारों विद्यार्थी संकट में, टॉप-20 पर्सेंटाइल व ऑरिजनल मार्कशीट से अटके
इसी तरह एनआईटी की जेंडर न्यूट्रल पूल कोटे से क्लोजिंग रैंक 7 लाख 42 हजार 762 ऑल इंडिया रैंक पर एवं 7 लाख 58 हजार 764 ऑल इंडिया रैंक पर फीमेल पूल कोटे से एनआईटी मिजोरम की मैकेनिकल ब्रांच होम स्टेट कोटे से आवंटित हुई।
आहूजा ने बताया कि इस वर्ष टॉप रैंक में गत वर्ष के मुकाबले छात्राएं अधिक होने से आईआईटी बॉम्बे में कंप्यूटर साइंस ब्रांच की ओपन से क्लोजिंग रैंक 291 एआईआर पर क्लोज हो गई, जबकि गत वर्ष प्रथम राउंड में 305वीं रैंक वाली लड़की को आईआईटी बॉम्बे में कंप्यूटर साइंस ब्रांच मिली थी।
इस वर्ष टॉप सात आईआईटी में फीमेल पूल कोटे से क्लोजिंग रैंक क्रमश: आईआईटी दिल्ली की 419, आईआईटी मद्रास की 479, आईआईटी कानपुर की 610, आईआईटी खड़गपुर की 702, आईआईटी रूड़की की 1165, आईआईटी हैदराबाद की 1300 एवं आईआईटी गुवाहाटी की 1718 ऑल इंडिया रैंक रही है।
कमेंट
कमेंट X