फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JoSAA Counselling 2023 Registration Choice Filling Ends on June 28 for Round 1 Know How to Register

JoSAA Counselling 2023: IIT-NIT में दाखिला च्वॉइस फिलिंग का अंतिम मौका, 116 कॉलेजों की 813 ब्रांच में से चुनें

Wed, 28 Jun 2023 01:11 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 28 Jun 2023 01:11 PM IST
सार

JoSAA Counselling Last Date 1st Round Choice Filling Last Chance: जोसा की ओर से आईआईटी, एनआईटी व अन्य शीर्ष इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन
JoSAA Counselling 2023 Registration Choice Filling Ends on June 28 for Round 1 Know How to Register
JoSAA Counselling 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

JoSAA Counselling Last Date 1st Round Choice Filling Last Chance: जोसा की ओर से आईआईटी, एनआईटी व अन्य शीर्ष इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 116 कॉलेजों की 57 हजार से अधिक सीटों के लिए करवाई जा रही इस काउंसलिंग के लिए च्वॉइस फिलिंग का अंतिम दिन 28 जून को शाम 05 बजे तक है। विद्यार्थी 116 कॉलेजों की 813 ब्रांचेज की च्वॉइसेज भर सकते हैं।

विज्ञापन

करिअर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया की यदि विद्यार्थी  दिए गए समय में अपनी भरी हुई कॉलेज च्वॉइस को लॉक नहीं कर पाता है तो उनकी अंतिम सेव च्वॉइस स्वतः ही ऑटो लॉक हो जाती है। ज्वॉइंट सीट काउंसलिंग का द्वितीय मॉक सीट एलोकेशन जारी कर दिया गया है। जारी किए गए मॉक सीट एलोकेशन में कुल 1 लाख 74 हजार 148 विद्यार्थियों की 1 करोड़ 99 लाख 83 हजार 032 च्वॉइसेज को शामिल कर आवंटन दिया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

JoSAA Counselling अब क्या करें विद्यार्थी

द्वितीय मॉक सीट आवंटन के बाद स्टूडेंट्स अपनी भरी हुई कॉलेज चॉइस को अंतिम बार अवश्य चेक कर लेवे की उन्हें द्वितीय मॉक सीट आवंटन में जिस कॉलेज ब्रांच का आवंटन हुआ है उनसे ऊपर कोई ऐसी कोई च्वॉइस तो नहीं है जो मिली ब्रांच से प्राथमिकता में कम हो एवं मिली ब्रांच से नीचे कोई कॉलेज ब्रांच की च्वॉइस ऐसी तो नहीं है जो उस मिली ब्रांच से प्राथमिकता में ऊपर भरनी थी। क्योंकि एक बार लॉक करने पर भरी ब्रांच में कोई बदलाव संभव नहीं है। यह जोसा काउंसलिंग छह राउंड में संपन्न होगी।

 

विज्ञापन

JoSAA Counselling पहला आवंटन 30 जून को

  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    आईआईटी, एनआईटी में प्रवेश के लिए प्रथम राउंड का सीट आवंटन 30 जून सुबह 10 बजे घोषित किया जाएगा। 
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    प्रथम राउंड सीट आवंटन के पश्चात विद्यार्थियों को 30 जून से 04 जुलाई के मध्य ऑनलाइन रिपोर्टिंग करनी ही होगी। 
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    ऑनलाइन रिपोर्टिंग में स्टूडेंट्स को सीट एक्सेप्टेन्स फीस जमा कर सभी आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना होगा। 
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    जोसा द्वारा उनके डॉक्यूमेंट को वेरिफाई कर उनकी आवंटित सीट कन्फर्म की जाएगी। 
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अपलोड किए जाने वाले कैटेगरी दस्तावेजों में ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस का सर्टिफिकेट एक अप्रैल, 2023 के बाद का होना अनिवार्य है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed