JNV Admission 2026: छठवीं में दाखिले के लिए अब 27 अगस्त तक करें आवेदन, नवोदय विद्यालय समिति ने दिया एक और मौका
NVS JNV Class 6th Admission: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में दाखिला लेने के इच्छुक छात्रों के लिए राहत की खबर है। नवोदय विद्यालय समिति ने ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 27 अगस्त 2025 कर दी है। जो अभ्यर्थी अभी तक फॉर्म नहीं भर पाए थे, उनके पास अब सुनहरा मौका है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NVS JNV Class 6th Registration 2026 Extended: जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) में कक्षा 6 में प्रवेश के इच्छुक छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है। नवोदय विद्यालय ने आवेदन की अंतिम तारीख को 27 अगस्त 2025 तक बढ़ा दिया है। अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा बेहतरीन शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन और समृद्ध वातावरण में पढ़ाई करे, तो जवाहर नवोदय विद्यालय एक उत्तम विकल्प हो सकता है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 13 अगस्त 2025 थी, जिसे अब बढ़ाकर 27 अगस्त 2025 किया गया है।
दिसंबर में होगी प्रवेश परीक्षा
हर साल लाखों छात्र नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा (JNVST) में भाग लेते हैं। इस बार भी आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन ही होगी। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in या cbseitms.rcil.gov.in/nvs पर जाकर सभी आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। जेएनवी सरधना मेरठ के नोटिस के मुताबिक, प्रवेश परीक्षा का आयोजन 13 दिसंबर, 2025 को किया जाएगा। जनपद मेरठ के जवाहर नवोदय विद्यालय का नोटिस यहां देख सकते हैं:
सीट आरक्षण के नियम
जवाहर नवोदय विद्यालय में कुल 75% सीटें ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों के लिए आरक्षित होती हैं, जबकि शेष 25% सीटों पर ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के विद्यार्थियों को मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाता है। ग्रामीण कोटे का लाभ लेने के लिए छात्र को अपने जिले के किसी ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त या मान्यता प्राप्त स्कूल से कक्षा 3, 4 और 5 पास करना अनिवार्य है।
शहरी छात्रों की पात्रता
जिन छात्रों ने कक्षा 3, 4 और 5 की पढ़ाई किसी शहरी क्षेत्र के स्कूल से की है, उन्हें शहरी छात्र माना जाएगा और वे ग्रामीण कोटे के पात्र नहीं होंगे। यह नियम सुनिश्चित करता है कि ग्रामीण क्षेत्रों के अधिकतम बच्चों को नवोदय विद्यालय में पढ़ाई का अवसर मिले।
9वीं और 11वीं में लेटरल एंट्री
नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं और 11वीं में भी लेटरल एंट्री के माध्यम से रिक्त सीटों पर दाखिले का मौका मिलेगा। इच्छुक छात्र 23 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। इन कक्षाओं में प्रवेश के लिए परीक्षा 7 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी।
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in या cbseitms.rcil.gov.in/nvs पर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए Class 6 Admission 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन पेज पर छात्र का नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और अन्य विवरण भरें।
- आवश्यक दस्तावेज (जैसे जन्म प्रमाण पत्र, निवासी प्रमाण पत्र, स्कूल का प्रमाण पत्र) की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
- फॉर्म को ध्यान से चेक करें और Final Submit करें।
- सब्मिट करने के बाद रसीद/फॉर्म का प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रखें।
कमेंट
कमेंट X