JNV 2020: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छठी में प्रवेश के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाहर नवोदय विद्यालय सीमिति में प्रवेश लेने जा रहे छात्र-छात्राओं के लिए सुनहरा मौका है। जवाहर नवोदय विद्यालय समिति (NVS) शैक्षिक सत्र 2020-21 कक्षा छठी में प्रवेश के लिए पंजीकरण जुलाई में ही शुरू हो गए थे। आवेदन के लिए समय सीमा बढ़ा दी गई है। वे छात्र-छात्राएं जो आवेदन करने के इच्छुक हैं, आज ही आधिकारिक वेबसाइट या आगे दिए गए लिंक के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लें। आवेदन की अंतिम तिथि आज यानी 30 सितंबर, 2019 है।
बता दें कि जेएनवी में प्रवेश के लिए हर साल कई उम्मीदवार आवेदन करते हैं। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि जेएनवीएसटी कक्षा छठी के आवेदन ऑनलाइन मोड से ही किए जाएंगे।
प्रवेश परीक्षा 11 जनवरी, 2020 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी। इस कक्षा में प्रवेश के लिए परीक्षार्थी के लिए मान्यता प्राप्त विद्यालय से शैक्षणिक सत्र 2019-20 में 5वीं कक्षा पास की होना जरूरी है। वहीं 1 मई, 2007 से 30 अप्रैल, 2011 के बीच जन्मतिथि होनी चाहिए।
ऐसे करें पंजीकरण :
चरण 1 : सबसे पहले उम्मीदवारों को समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
चरण 2 : उसके बाद होमपेज पर पंजीकरण से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3 : जैसे ही लिंक पर क्लिक करेंगे, एक नया पेज खुल जाएगा।
चरण 4 : अब मांगी गर्ई जानकारी दर्ज करें, और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
चरण 5 : आवेदन पूर्ण होने के बाद एक प्रिंट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
यह भी पढ़ें- CTET Decmember 2019: आवेदन का अंतिम मौका आज, डायरेक्ट लिंक है यहां
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X