JEECUP 2023: कल आएगा काउंसलिंग के आठवें राउंड का सीट आवंटन परिणाम, जमा करना होगा इतना सीट स्वीकृति शुल्क
JEECUP Counselling 2023: कल उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद काउंसलिंग के आठवें राउंड का परिणाम जारी करने वाला है। स्पेशल राउंड से जुड़ी अधिक जानकारी नीचे पढ़ें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JEECUP Counselling 2023: उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद कल संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEECUP 2023) काउंसलिंग के आठवें राउंड का परिणाम घोषित करेगी। जिन उम्मीदवारों ने इस राउंड के लिए पंजीकरण कराया था, वे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - jeecup.admissions.nic.in पर जाकर पॉलिटेक्निक में एडमिशन के लिए कॉलेजों और पाठ्यक्रमों के पसंदीदा विकल्प भर सकते हैं।
विकल्पों को कर सकते हैं संशोधित
जिन लोगों ने राउंड 7 में पहले ही विकल्प भर दिए हैं, उन्हें आज तक अपनी प्राथमिकताएं अपडेट करने की अनुमति है। काउंसिल ने बताया कि विशेष राउंड की काउंसलिंग के सातवें और आठवें चरण में भाग लेने वाले अभ्यर्थी प्रत्येक चरण में विकल्प भर सकेंगे और पहले भरे गए विकल्पों को संशोधित और अपडेट कर सकेंगे।
यहां होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
जेईईसीयूपी काउंसलिंग के स्पेशल राउंड के लिए दस्तावेज सत्यापन राज्य के सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थानों में किया जाएगा। केवल वे उम्मीदवार जो संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2023 (जेईई मेन 2023) में उपस्थित हुए और उत्तीर्ण हुए और उन्हें कोई सीट आवंटित नहीं की गई, वे संस्थानों में प्रवेश के लिए पात्र होंगे।
स्पेशल राउंड काउंसलिंग में दूसरे राज्यों के अभ्यर्थी भी भाग ले सकेंगे। सीटें आवंटित होने पर उम्मीदवारों को अनिवार्य रूप से दस्तावेजों को सत्यापित करना होगा और शुल्क जमा करना होगा।
सीट स्वीकृति शुल्क
विशेष काउंसिलिंग के सातवें एवं आठवें चरण में आवंटित सीटें सीट आवंटन के बाद स्वत: ही फ्रीज हो जाएंगी। अभ्यर्थी को जेईईसीयूपी लॉगिन लिंक के माध्यम से सीट स्वीकृति और काउंसलिंग शुल्क 3,250 रुपये जमा करेंगे।
कमेंट
कमेंट X