JEECUP Counselling Result: यूपी जेईई पॉलिटेक्निक काउंसलिंग राउंड-1, आज जारी होंगे सीट अलॉटमेंट रिजल्ट
JEECUP Counselling Round 1 Seat Allotment Result जारी होने के बाद, जिन उम्मीदवारों ने काउंसलिंग राउंड के लिए आवेदन किया है, वे JEECUP की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.nic.in के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं।
विस्तार
JEECUP Counselling 2022 Round 1 Seat Allotment Result: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (JEECUP) काउंसलिंग 2022 राउंड-1 सीट आवंटन परिणाम शनिवार, 10 सितंबर को jeecup.admissions.nic.in पर शेड्यूल के अनुसार जारी करेगा। एक बार घोषित होने के बाद, जिन उम्मीदवारों ने काउंसलिंग राउंड के लिए आवेदन किया है, वे JEECUP की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.nic.in के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं।
कार्यक्रम के अनुसार, राउंड 1 के परिणाम शनिवार को घोषित किए जाएंगे। परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवारों को ऑनलाइन सत्यापन, फ्रीज/फ्लोट विकल्प चयन, आदि प्रक्रियाओं को पूरा करना होगा। 11 सितंबर से पहले दौर की सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया की शुरुआत हो रही है, जबकि 13 सितंबर को इसका समापन हो जाएगा। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवारों को सीट फ्रीज करने के लिए 3000 रुपये का सुरक्षा शुल्क जमा करना होगा। जबकि फ्लोट चयन करने वाले उम्मीदवारों के लिए शुल्क 500 रुपये होगा।
JEECUP Counselling Result 2022 की महत्वपूर्ण तिथियां
-
राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम : 10 सितंबर -
राउंड 1 दस्तावेज सत्यापन, फ्रीज/ फ्लोट विकल्प : 11 सितंबर से 13 सितंबर -
राउंड 2 रजिस्ट्रेशन : 11 सितंबर से 13 सितंबर, 2022 -
राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम : 14 सितंबर, 2022
JEECUP Counselling Result: 11 सितंबर से राउंड 2 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू
उम्मीदवारों को यह भी पता होना चाहिए कि राउंड 2 के लिए पंजीकरण 11 सितंबर, 2022 से शुरू होगा। आपको पंजीकरण करना होगा, पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना होगा, अपनी पसंद के कॉलेज और ब्रांच के विकल्प को भरना होगा और उन्हें लॉक करना होगा। 13 सितंबर, 2022, राउंड-2 पंजीकरण पूरा करने की अंतिम तिथि है। 14 सितंबर, 2022 को सीट आवंटन के दूसरे दौर के नतीजे जारी किए जाएंगे।
कमेंट
कमेंट X