फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEECUP 2025: Answer Key and Question Paper Released for All Groups; Objection Link Activated

JEECUP 2025: जीकप ने जारी की सभी ग्रुप के लिए उत्तर कुंजी और प्रश्न पत्र; आपत्ति दर्ज करने का लिंक भी एक्टिव

Mon, 16 Jun 2025 08:17 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 16 Jun 2025 08:17 PM IST
सार

JEECUP 2025 Answer Key:  संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की ओर से यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी और प्रश्न पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर सकते है और अगर किसी प्रश्न पर आपत्तियां है, तो उसको दर्ज करवा सकते हैं।

विज्ञापन
JEECUP 2025: Answer Key and Question Paper Released for All Groups; Objection Link Activated
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

JEECUP 2025 Answer Key OUT: उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (JEECUP) ने  यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी और प्रश्न पत्र सभी ग्रुप (A, B, C, D, E, F, G, H, I, K, L) के लिए जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर अपनी उत्तर कुंजी देख सकते हैं और यदि कोई त्रुटि है तो आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं।

विज्ञापन


परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में आयोजित की गई थी, जिसकी अवधि 2 घंटे 30 मिनट रही। प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध था।

15 जून तक उठा सकेंगे आपत्ति

उत्तर कुंजी की जांच करने के लिए आवश्यक लॉग इन क्रेडेंशियल रोल नंबर और पासवर्ड हैं। आपत्तियों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जून, 2025 है। छात्रों को 15 जून 2025 तक ऑनलाइन आपत्तियां उठाने के लिए प्रति प्रश्न 100 रुपये का ऑनलाइन लागू शुल्क देना होगा।

विज्ञापन


जेईईसीयूपी की परीक्षा तिथि 5 से 13 जून 2025 तक निर्धारित की गई। पहले यह परीक्षा 20 से 28 मई, 2025 तक आयोजित की जानी थी। बाद में परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया गया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, परीक्षा का परिणाम 21 जून को जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

JEECUP 2025 Question Paper: एग्जाम पैटर्न

प्रत्येक पेपर में कुल 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न शामिल थे। हर सही उत्तर पर 4 अंक दिए जाएंगे। यदि किसी प्रश्न में दो उत्तर सही हैं या प्रश्न गलत है, तो केवल उन उम्मीदवारों को अंक दिए जाएंगे जिन्होंने वह प्रश्न हल किया है।

JEECUP 2025 Answer Key & Question Paper: कैसे करें डाउनलोड?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
  • "JEECUP Questions- Answer Key Matching and Objections for All Group" लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में आवेदन संख्या और जन्मतिथि (DD/MM/YYYY) दर्ज करें।
  • लॉगिन करें और उत्तर कुंजी एवं प्रश्न पत्र स्क्रीन पर देख लें।
  • PDF डाउनलोड करें और यदि आवश्यक हो तो उत्तरों पर आपत्ति दर्ज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed