फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Mains 2023 24 Jan Paper Analysis NTA Joint Entrance Examination admit card

JEE Mains 2023: जेईई मेन का हुआ आगाज, पहले दिन कैसा रहा पेपर का मिजाज? यहां जानें एक्सपर्ट के जवाब

Tue, 24 Jan 2023 05:21 PM IST
Devesh Sharma देवेश शर्मा
Updated Tue, 24 Jan 2023 05:21 PM IST
सार

JEE Main 2023 24 Jan Shift 1-2 Paper Analysis by Experts: इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन के जनवरी सेशन की शुरुआत मंगलवार, 24 जनवरी को हो गई। परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित की जा रही है 

विज्ञापन
JEE Mains 2023 24 Jan Paper Analysis NTA Joint Entrance Examination admit card
JEE Mains Paper Analysis - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

JEE Main 2023 Paper Analysis: देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन के जनवरी सेशन की शुरुआत मंगलवार, 24 जनवरी को हो गई। परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित की जा रही है। स्टूडेंट्स के फीडबैक के आधार पर यह कहा जा सकता है कि पहले दिन का पेपर सामान्य रहा।

विज्ञापन

कोटा के प्रतिष्ठित कोचिंग गुरु डॉ बृजेश माहेश्वरी ने बताया कि तीनों विषयों में से किसी भी विषय में विद्यार्थियों को किसी विशेष तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ा, हालांकि कैमिस्ट्री में कुछ विद्यार्थी थोड़ा उलझे जरूर। पेपर पैटर्न में भी किसी तरह का बदलाव नजर नहीं आया। डॉ माहेश्वरी ने बताया कि 20 सवाल मल्टीपल च्वॉइस के थे, जिसमें से 2-3 एसरशन-रीजनिंग (कथन और कारण) वाले थे। 10 प्रश्न न्यूमेरिकल वैल्यू के रहे। न्यूमेरिकल वैल्यू के 10 में से पांच सवाल ही हल करने थे। कक्षा 11वीं से करीब 40 तो करीब 60 फीसदी सवाल कक्षा 12वीं के सिलेबस से पूछे गए।    

विज्ञापन

JEE Main 2023: फिजिक्स में नॉर्मल

डॉ बृजेश माहेश्वरी के अनुसार, सुबह की पारी में फिजिक्स का पेपर सामान्य रहा। मैकेनिक्स से संबंधित काइनेमेटिक्स, एनएलएम रोटेशन से सवाल पूछे गए। इलास्टीसिटी थर्मोडायनेमिक्स के साथ-साथ इलास्टिसिटी और थर्मल एक्सपांशन के प्रश्न पूछे गए। एरर, फ्लुड और साउंड वेव से कोई सवाल नहीं था। जेईई मेन एक्सक्लूसिव टॉपिक्स में सेमी कंडक्टर और कम्यूनिकेशन सिस्टम के प्रश्न शामिल किए गए। एक सवाल फोटो डायोड से भी रहा।

 

JEE Main 2023: कैमिस्ट्री में हाल थोड़ा बुरा

वहीं, कैमिस्ट्री का पेपर सामान्य से कठिन रहा। पहले भाग में मैचिंग लिस्ट और एसरशन-रिजनिंग टाइप प्रश्न भी पूछे गए। फिजिकल कैमिस्ट्री में गैसीय अवस्था, परमाणु संरचना, केमिकल काइनेटिक्स, आयनिक साम्य, वैद्युत रसायन, उष्मा गतिकी तथा लिक्विड विलयन व सरफेस कैमेस्ट्री के मिश्रित सवाल थे। ऑर्गेनिक कैमिस्ट्री में जीओसी, शुद्धिकरण तकनीक, हैलोजन डेरिवेटिव, ग्रिगनार्ड अभिकर्मक, एलडोल कंडेशेषण, बायोमोलीक्यूल तथा कैमिस्ट्री इन एवरी-डे लाइफ के प्रश्न थे। इनऑर्गेनिक कैमिस्ट्री में हाइड्रोजन बंधन, मैग्नेटिक मोमेंट, मेटलर्जी, साल्ट एनालिसिस तथा एस व डी ब्लॉक एवं एनवायरमेंटल रसायन शास्त्र से सवाल पूछे गए। 

 

विज्ञापन

JEE Main 2023: मैथ्स का आलम आसान

डॉ बृजेश माहेश्वरी ने बताया कि ओवरऑल पेपर सामान्य रहा, गत वर्ष की तुलना में आसान कहा जा सकता है। कैल्कुलस में छह से सात सवाल सामान्य स्तर के रहे। कॉर्डिनेट ज्योमेट्री से चार सवाल पूछे गए। वेक्टर-3डी से भी चार सवाल तथा मैट्रिक्स से एक सवाल पूछा गया। डिटरमिनेंट से भी एक सवाल तथा क्वाड्रैटिक-डिटरमिनेंट का मिक्स सवाल भी पूछा गया। एलजेब्रा से 35 से 40 प्रतिशत सवाल पूछे गए। जबकि जेईई मेन टॉपिक्स के रीजनिंग और रिलेशन से 1-1 सवाल पूछा गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed