JEE Main 2021: संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE ) मेन 2021 मार्च सत्र का रिजल्ट जल्द ही जारी हो सकता है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जल्द ही जेईई मेन 2021 के मार्च सत्र का रिजल्ट जारी कर सकती है। एनटीए ने जेईई मेन मार्च सत्र की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। अंतिम उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है। अभ्यर्थी nta.ac.in के जरिए अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
जेईई मेन 2021: जानिए, कब जारी होगा मार्च सत्र का रिजल्ट? अंतिम उत्तर कुंजी जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
6.21 लाख विद्यार्थियों ने दी थी जेईई मेन के मार्च सत्र की परीक्षा
इस साल मार्च सत्र के लिए जेईई मेन परीक्षा 6.21 लाख विद्यार्थियों ने दी है। अब विद्यार्थी अप्रैल सत्र के लिए जेईई मेन परीक्षा के लिए आवेदन करेंगे। आपको बता दें कि मार्च सत्र के परिणाम जारी होने के बाद ही अभ्यर्थी अप्रैल सत्र की परीक्षा के लिए आवेदन करेंगे।
27 अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल तक होगी अप्रैल सत्र की जेईई मेन परीक्षा
जेईई मेन 2021 अप्रैल सत्र की परीक्षा 27 अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल के बीच होगी। अप्रैल सत्र की परीक्षा के लिए आवेदन की विंडो अभी नहीं खुली है। जेईई मेन मार्च सत्र की परीक्षा 15 मार्च से लेकर 18 मार्च के बीच हुई थी। देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर जेईई मेन के मार्च सत्र की परीक्षा 15 मार्च, 16 मार्च, 17 मार्च और 18 मार्च को आयोजित की गई थी।
5 चरणों में ऐसे डाउनलोड करें जेईई मेन 2021 मार्च सत्र की फाइनल आंसर की
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in है।
-यहां होम पेज पर आपको मार्च सत्र की परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
-इसके बाद आपकी फाइनल आंसर की खुल जाएगी जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X