फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Main April 2020 exam new date, NTA latest updated schedule, know important things

JEE Main April 2020: बदल गई परीक्षा की तारीख, NTA ने जारी किया नया शेड्यूल

Sun, 09 Feb 2020 10:37 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Sun, 09 Feb 2020 10:37 AM IST
विज्ञापन
JEE Main April 2020 exam new date, NTA latest updated schedule, know important things
जेईई मेन - फोटो : अमर उजाला
JEE Main April 2020: इंजीनियरिंग में दाखिले के लिए होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE Main - Joint Entrance Examination) की तारीख बदल गई है। जनवरी परीक्षा के नतीजे के बाद अभ्यर्थियों को अप्रैल 2020 में होने वाले जेईई मेन का इंतजार है। उस अनुसार तैयारियां भी चल रही हैं। एनटीए ने इसके लिए शेड्यूल भी पहले ही जारी कर दिया था। लेकिन अब ये परीक्षा नई तारीख में होगी। कई छात्र-छात्राएं तो जनवरी की परीक्षा देने के बाद से ही अप्रैल की तैयारी में जुट गए हैं। बता दें कि आवेदन शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार बिना देरी किए आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन


यहां हम आपको जेईई मेन अप्रैल 2020 का नया शेड्यूल बता रहे हैं। एडमिट कार्ड कब जारी होंगे? परीक्षा कब होगी और परिणाम कब आएंगे? इन सभी सवालों के जवाब आगे पढ़ें।
विज्ञापन


राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA - National Testing Agency) द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, जेईई मेन अप्रैल 2020 (JEE Main 2 जेईई मेन 2 के नाम से भी जानते हैं) का शेड्यूल इस तरह रहेगा -
विज्ञापन
विज्ञापन
  • ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 7 फरवरी 2020 से होगी। आवेदन का लिंक सक्रिय हो चुका है।
  • परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 16 मार्च को जारी किए जाने थे पर अब 20 मार्च को जारी होंगे।
  • जेईई मेन अप्रैल 2020 (JEE Main 2) का आयोजन 3 अप्रैल 2020 से लेकर 9 अप्रैल 2020 तक किया जाना था। लेकिन अब एनटीए के नए शेड्यूल के अनुसार, परीक्षा 5,7,9 और 11 अप्रैल को आयोजित की जाएगी।
  • इस परीक्षा के परिणाम की घोषणा 30 अप्रैल 2020 तक की जाएगी।
ये भी पढ़ें : UPSEE 2020: उत्तर प्रदेश में करीब 1.5 लाख सीटों पर दाखिले के लिए आवेदन शुरू, समझें पेपर पैटर्न

बता दें कि ये दूसरा साल है जब जेईई की दो परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। एनटीए ने 2019 से ये व्यवस्था लागू की थी।  

NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
नोटिस पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed