{"_id":"605fdd4f376b003efe4d9474","slug":"jee-main-application-for-april-may-session-till-4th-april","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेईई मेन: अप्रैल-मई सत्र के लिए आवेदन 4 तक, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में इसी से मिलेगा दाखिला","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
जेईई मेन: अप्रैल-मई सत्र के लिए आवेदन 4 तक, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में इसी से मिलेगा दाखिला
Sun, 28 Mar 2021 07:05 AM IST
देव कश्यप
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 28 Mar 2021 07:05 AM IST
सार
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा जेईई मेन 2021 के अप्रैल और मई सत्र के लिए दोबारा ऑनलाइन आवेदन करने की विंडो खोल दी है।
विज्ञापन
JEE MAIN 2021
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यदि आप 2021 सत्र में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना चाहते हैं और दाखिला आवेदन पत्र भरने से छूट गए हैं तो आपके लिए राहत की खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा जेईई मेन 2021 के अप्रैल और मई सत्र के लिए दोबारा ऑनलाइन आवेदन करने की विंडो खोल दी है। इच्छुक छात्र अप्रैल और मई सत्र में से अपनी पसंद के आधार चयन कर सकते हैं। छात्रों को ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने का मौका 4 अप्रैल तक मिलेगा। जबकि ऑनलाइन फीस 5 अप्रैल तक जमा होगी।
विज्ञापन
एनटीए की सीनियर डायरेक्टर (परीक्षा) डॉ. साधना पराशर के मुताबिक, उत्तर प्रदेश समेत कई अन्य राज्यों ने इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिला जेईई मेन 2021 की मेरिट स्कोर के आधार पर देने का फैसला लिया है। कई छात्र ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने से चूक गए थे। इसीलिए छात्रों की सुविधा को देखते हुए जेईई मेन 2021 के अप्रैल और मई सत्र के लिए आवेदन पत्र भरने की विंडो दोबारा खोली जा रही है। इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन पत्र ध्यान से भर लें। इसके बाद आवेदन पत्र में त्रुटियों के सुधार के लिए दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
कारिगल समेत विदेश में नए परीक्षा केंद्र : छात्रों की मांग पर कारिगल (लेह-लद्दाख) और मलेशिया की राजधानी कुआलालामपुर के अलावा नाइजीरिया की राजधानी एबूजा में भी परीक्षा देने का मौका मिलेगा। जो छात्र इन शहरों के परीक्षा केंद्र में परीक्षा देना चाहते हैं, उन्हें आवेदन पत्र में इन शहरों का विकल्प चुनना होगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें:- जेईई मेन 2021: अभ्यर्थी मई सत्र के बाद कर सकेंगे डुप्लीकेट शुल्क वापसी के लिए आवेदन
27 से 30 अप्रैल तक परीक्षा
अप्रैल सत्र की परीक्षा 27 से शुरू होकर 30 अप्रैल तक चलेगी। चार दिन तक चलने वाली परीक्षा 27, 28, 29 और 30 अप्रैल को देश समेत विदेशों में दो शिफ्टों में आयोजित होगी। छात्र अपनी सुविधानुसार शिफ्ट और दिन का चयन कर सकता है। इस परीक्षा के लिए एनटीए की वेबसाइट पर जेईई मेन 2021 पर जाकर ऑनलाइन आवेदन पत्र भरना होगा।
छात्र 4 अप्रैल रात 11.50 मिनट तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकेंगे। जबकि दाखिला परीक्षा की फीस 5 अप्रैल रात 11.50 मिनट तक क्रेडिट, डेबिट, नेटबैकिंग, यूपीआई, पेटीएम आदि से भरने की सुविधा मिलेगी। वहीं, मई सत्र की परीक्षा 24 से 28 मई तक चलेगी।
कमेंट
कमेंट X