फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Advanvce Result out know exam result topper cut off everything

JEE Advanvce Result: कितने छात्र शामिल हुए, कितने सफल रहे, क्या रहा कटऑफ, पढ़ें परिणाम के बारे में सबकुछ

Sun, 11 Sep 2022 12:21 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 11 Sep 2022 12:21 PM IST
सार

JEE Advanvce Result: आईआईटी बॉम्बे की ओर से जेईई एडवांस परीक्षा, 2022 की अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी कर दी गई है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 
 

विज्ञापन
JEE Advanvce Result out know exam result topper cut off everything
JEE Advanvce Result - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान आईआईटी बॉम्बे ने जेईई एडवांस/JEE Advanced 2022 के परिणाम को जारी कर दिया है। इसके साथ ही लाखों की संख्या में उम्मीदवारों ने अब राहत की सांस ली है। परीक्षा का परिणाम अब आधिकारिक वेबसाइट  jeeadv.ac.in पर उपलब्ध है और छात्र अपना स्कोरकार्ड यहां से चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने रोल नंबर और आवेदन क्रमांक आदि की मदद से लॉगिन करना होगा। इस बार परीक्षा में कितने उम्मीदवार शामिल हुए, कितने सफल रहे और क्या रहा इस साल विभिन्न श्रेणियों का कटऑफ। आइए जानते हैं कि कैसा रहा है इस साल एडवांस का परिणाम...

विज्ञापन

कितने उम्मीदवार हुए सफल?
JEE Advanvce 2022 में इस साल कुल 160038 छात्रों ने पंजीयन कराया था। इनमें से 155538 उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए थे। JEE Advanvce 2022 परीक्षा में इस साल कुल 40712 उम्मीदवारों ने सफलता प्राप्त की है। इन सभी को अमर उजाला की ओर से उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या रहा इस साल का कटऑफ?
जेईई एडवांस परिणाम के अनुसार सामान्य वर्ग के लिए कट-ऑफ में इस साल वृद्धि हुई है। कटऑफ 88.4 पर्सेंटाइल है। वहीं, ओबीसी , एससी, एसटी के उम्मीदवारों के लिए जेईई एडवांस की कट-ऑफ इस बार चार साल के निचले स्तर पर है। यह क्रमश: 67, 43.08  , 26.07 फीसदी है। ईडब्ल्यूएस का कटऑफ 63.11 रहा है।

विज्ञापन

कौन रहा टॉपर?
जेईई एडवांस 2022 में आईआईटी बॉम्बे जोन के आर के शिशिर ने ऑल इंडिया टॉप किया है। उन्हें 360 में से 314 अंक प्राप्त हुए हैं। वहीं, आईआईटी दिल्ली जोन की तनिष्का काबरा महिला श्रेणी में टॉप किया है। उन्होंने 360 में से 277 अंक प्राप्त किए हैं। 

अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी
आईआईटी बॉम्बे की ओर से जेईई एडवांस परीक्षा, 2022 की अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी कर दी गई है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

JEE Advanced 2022 Result: कैसे डाउनलोड करें स्कोर कार्ड

  • जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
  • यहां होम पेज पर उपलब्ध जेईई एडवांस्ड 2022 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना लॉग इन विवरण दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। 
  • उम्मीदवार अपना रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी यानी प्रिंट आउट अपने पास सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed