फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Advanced Result 2022 Declared at jeeadv.ac.in RK Shishir Topper Know How to Download Scorecard

JEE Advanced Toppers: जेईई एडवांस 2022 में आरके शिशिर ने मारी बाजी, जानें टॉप 10 में कौन-कौन

Sun, 11 Sep 2022 12:26 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 11 Sep 2022 12:26 PM IST
सार

जेईई एडवांस परिणाम के अनुसार सामान्य वर्ग के लिए कट-ऑफ में इस साल वृद्धि हुई है। कटऑफ 88.4 पर्सेंटाइल है। वहीं, ओबीसी , एससी, एसटी के उम्मीदवारों के लिए जेईई एडवांस की कट-ऑफ इस बार चार साल के निचले स्तर पर है।

विज्ञापन
JEE Advanced Result 2022 Declared at jeeadv.ac.in RK Shishir Topper Know How to Download Scorecard
जेईई एडवांस - फोटो : Social Media

विस्तार

JEE Advanced Result Out: राष्ट्रीय प्रोद्योगिकी संस्थान, आईआईटी बॉम्बे/IIT Boambay की ओर से जेईई एडवांस/JEE Advanced Result के परिणाम को जारी कर दिया गया है। परिणाम को आज रविवार 11 सितंबर, 2022 को ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित इस प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को जेईई एडवांस की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं परिणाम की पूरी डिटेल....

विज्ञापन

आरके शिशिर बने टॉपर
जेईई एडवांस/JEE Advanced Result की ओर से जारी किए गए परिणाम के अनुसार इस परीक्षा को आरके शिशिर ने टॉप किया है। 

रैंक 1: आरके शिशिर

रैंक 2: पोलु लक्ष्मी साई लोहित रेड्डी

रैंक 3: थॉमस बीजू चिरामवेलि

राक 4: वांगपल्ली साई सिद्धार्थ

रैंक 5: मयंक मोटवानी

रैंक 6: पोलीसेटी कार्तिकेय

रैंक 7: प्रतीक साहू

रैंक 8: धीरज कुरुकुंद

रैंक 9: महित गढ़ीवाला

रैंक 10: वेत्चा ज्ञान महेश

विज्ञापन
विज्ञापन

कब हुई थी परीक्षा?
IIT Bombay की ओर से JEE Advanced 2022 परीक्षा का आयोजन बीते 28 अगस्त, 2022 को किया गया था। परीक्षा देशभर में विभिन्न स्थानों पर निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की गई थी। पेपर-1 का आयोजन सुबह 09 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक किया गया था। वहीं, पेपर-2 का आयोजन दोपहर 02.30 बजे से लेकर शाम 05.30 बजे तक हुआ था। बता दें कि जेईई मेन परीक्षा में 2.5 लाख रैंक तक के छात्रों को जेईई एडवांस में शामिल होने का मौका मिलता है।

विज्ञापन

JEE Advanced 2022 Result: कैसे डाउनलोड करें स्कोर कार्ड

  • जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
  • यहां होम पेज पर उपलब्ध जेईई एडवांस्ड 2022 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना लॉग इन विवरण दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। 
  • उम्मीदवार अपना रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी यानी प्रिंट आउट अपने पास सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed