फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Advanced 2022 Result to be declared on September 11 at jeeadv.ac.in How to Check Sarkari Result

JEE Advanced 2022 Result: कल जारी होगा जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट, छह स्टेप्स में कर सकेंगे डाउनलोड

Sat, 10 Sep 2022 01:18 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sat, 10 Sep 2022 01:18 PM IST
सार

JEE Advanced 2022 Result Soon: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों यानी आईआईटी, एनआईटी और ट्रिपल आईटी जैसे महत्वपूर्ण संस्थानों के इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए इस प्रवेश परीक्षा का आयोजन आईआईटी, बॉम्बे की ओर से किया गया था।

विज्ञापन
JEE Advanced 2022 Result to be declared on September 11 at jeeadv.ac.in How to Check Sarkari Result
JEE Advanced 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

JEE Advanced 2022 Result: देश की सबसे प्रतिष्ठित संयुक्त प्रवेश परीक्षा यानी जेईई एडवांस्ड का परिणाम 11 सितंबर को जारी किया जाएगा। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों यानी आईआईटी, एनआईटी और ट्रिपल आईटी जैसे महत्वपूर्ण संस्थानों के इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए इस प्रवेश परीक्षा का आयोजन आईआईटी, बॉम्बे की ओर से किया गया था। इस परीक्षा के माध्यम से 23 आईआईटी की 16 हजार से अधिक सीटों एवं एनआईटी और ट्रिपल आईटी में प्रवेश दिया जाएगा। जेईई-एडवांस्ड परीक्षा 28 अगस्त को दो पारियों में देश के 225 परीक्षा शहरों में आयोजित की गई थी।  

विज्ञापन

JEE Advanced 2022 Result देखने के लिए होगी इनकी जरूरत

जेईई एडवांस्ड का परिणाम भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बॉम्बे द्वारा रविवार, सुबह 10 बजे घोषित किए जाने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट 11 सितंबर, 2022 को घोषित किया जाएगा एक बार जारी होने के बाद, जेईई एडवांस्ड का परिणाम jeeadv.ac.in पर उपलब्ध होगा। परिणाम रोल नंबर, जन्म तिथि और फोन नंबर के माध्यम से प्राप्त किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेईई एडवांस्ड की फाइनल आंसर की भी 11 सितंबर को ही जारी किया जाएगा। जेईई एडवांस्ड 2022 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार जेईई मेन 2022 के बीई / बीटेक पेपर में शीर्ष 2,50,000 सफल उम्मीदवारों में शामिल थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

JEE Advanced Result: बीई और बीटेक कार्यक्रम में मिलेगा दाखिला

जेईई एडवांस्ड उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया जाता है जो देश में 23 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में उपलब्ध बीई यानी बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग, बीटेक यानी बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी और अन्य तकनीकी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन करना चाहते हैं। इससे पहले IIT बॉम्बे ने शनिवार, 03 सितंबर को आधिकारिक वेबसाइट- jeeadv.ac.in पर जेईई एडवांस्ड परीक्षा की अंतरिम उत्तर कुंजी जारी की थी।

 

विज्ञापन

JEE Advanced 2022 Result: कैसे डाउनलोड करें स्कोर कार्ड

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    यहां होम पेज पर उपलब्ध जेईई एडवांस्ड 2022 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अपना लॉग इन विवरण दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    इसके बाद आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    उम्मीदवार अपना रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
  6.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी यानी प्रिंट आउट अपने पास सुरक्षित रखें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed