फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   Jamia Millia Islamia school admission 2026-27 dates released; registration opens on January 7

JMI: जामिया मिलिया स्कूल में दाखिले के लिए तिथियां घोषित, नर्सरी से कक्षा एक तक के लिए इस दिन से करें आवेदन

Sun, 04 Jan 2026 06:11 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sun, 04 Jan 2026 06:11 PM IST
सार

JMI School Admission 2026-27: जामिया मिलिया इस्लामिया ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए जामिया स्कूल में दाखिले की तारीखें जारी कर दी हैं। नर्सरी से कक्षा 1 तक प्रवेश के लिए अभिभावक तय तिथियों के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Jamia Millia Islamia school admission 2026-27 dates released; registration opens on January 7
जामिया मिलिया इस्लामिया - फोटो : JMI

विस्तार

Jamia Millia Islamia: जामिया मिलिया इस्लामिया (JMI) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए जामिया स्कूल में प्रवेश की तारीखों की घोषणा कर दी है। नर्सरी से कक्षा 1 तक के लिए प्रवेश पंजीकरण 7 जनवरी 2026 से शुरू होकर 27 जनवरी 2026 तक चलेंगे। इच्छुक अभिभावक और छात्र आधिकारिक वेबसाइट jmi.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


नर्सरी से कक्षा 1 में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। यह प्रवेश प्रक्रिया मुशीर फातिमा नर्सरी स्कूल और सैयद आबिद हुसैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल (S/F) में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

कक्षा 6 से 11 तक प्रवेश की आवेदन तिथियां

जामिया मिलिया इस्लामिया (JMI) स्कूलों में कक्षा 6 से कक्षा 11 तक के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 फरवरी 2026 से शुरू होगी और आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 5 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। वहीं, कक्षा 11 में विज्ञान, कला और वाणिज्य स्ट्रीम के लिए प्रवेश प्रक्रिया जामिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जामिया गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल (S/F) और सैयद आबिद हुसैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल (S/F) में आयोजित की जाएगी। कक्षा 11 के लिए आवेदन 20 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे और आवेदन शुल्क 500 रुपये रखा गया है।

बालक माता केंद्रों में अलग से प्रवेश प्रक्रिया

जामिया मिलिया इस्लामिया बालक माता केंद्रों में प्रवेश प्रक्रिया अन्य जामिया स्कूलों से अलग तरीके से संचालित की जाएगी। इन केंद्रों के लिए आवेदन पत्र 5 मार्च 2026 से उपलब्ध होंगे और उन्हें जमा करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2026 है। बालक माता केंद्रों के लिए आवेदन पत्र मटिया महल, कस्साबपुरा और बेरीवाला बाग जैसे निर्धारित स्थानों पर हार्ड कॉपी में जमा करने होंगे। इन केंद्रों के लिए आवेदन शुल्क मात्र 50 रुपये तय किया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed