JAC Exam Date 2023: झारखंड बोर्ड की 10वीं-12वीं की डेट शीट जारी, 14 मार्च से शुरू होंगी परीक्षाएं
Jharkhand Board 10th, 12th Exams: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने झारखंड बोर्ड परीक्षा तिथियों 2023 की घोषणा कर दी है। झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षा मार्च, 2023 के महीने में होने वाली है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JAC Exam Date 2023 Jharkhand Board: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने झारखंड बोर्ड परीक्षा तिथियों 2023 की घोषणा कर दी है। झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं मार्च, 2023 के महीने में होने वाली है। छात्र यहां झारखंड एकेडमिक काउंसिल की बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए आधिकारिक डेट शीट के लिए देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in/jac/ पर विजिट कर सकते हैं।
क्षेत्रीय समाचार पत्रों में आधिकारिक डेट शीट जारी की
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC), रांची ने क्षेत्रीय समाचार पत्रों में आधिकारिक डेट शीट जारी की है। इस अधिसूचना के अनुसार, कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के लिए जेएसी परीक्षाएं 14 मार्च, 2023 से शुरू होंगी। 2023 में झारखंड एकेडमिक काउंसिल के लिए 10वीं परीक्षा तीन अप्रैल, 2023 को समाप्त होगी और जेएसी 12वीं परीक्षा पांच अप्रैल, 2023 को समाप्त होगी।
परीक्षा का समय अलग-अलग होगा
2023 माध्यमिक और इंटर मीडिएट कक्षाओं के छात्रों के लिए परीक्षा का समय अलग-अलग होगा। 10वीं कक्षा के छात्रों के लिए परीक्षा सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:05 बजे तक आयोजित की जाएगी। कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम 5:20 बजे तक होगी।
परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जनवरी में ही होंगे जारी
जेएसी 10वीं परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 28 जनवरी, 2023 को उपलब्ध कराया जाएगा। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) 12वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड 30 जनवरी, 2023 को उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, जेएसी कक्षा 10वीं के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं दो फरवरी, 2023 से चार मार्च, 2023 तक आयोजित की जाएंगी। कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए, जेएसी प्रैक्टिकल परीक्षाएं समान तारीखों पर आयोजित की जाएंगी।
कमेंट
कमेंट X