एनआईटी में प्रवेश के लिए नियमों में ढील, जेईई मेन के साथ 12वीं पास होना पर्याप्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मानव संसाधन एवं विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ने कहा है कि एनआईटी (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) और केंद्र से सहायता प्राप्त टेक्निकल संस्थानों में प्रवेश के लिए नियमों में बदलाव किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रक्रिया को छात्रों के लिए सरल बनाया गया है।
For admissions in NITs & other Centrally Funded Technical Institutions, apart from qualifying JEE Main, the eligibility is to secure a minimum of 75% marks in XII Board exams or rank among the top 20 percentile in their qualifying examinations: Union HRD Minister,Ramesh Pokhriyal pic.twitter.com/NfztuzJSEg
— ANI (@ANI) July 23, 2020विज्ञापन
पोखरियाल ने कहा कि कोरोना वायरस के चलते उत्पन्न हुई परिस्थितियों को देखते हुए सेंट्रल सीट एलॉकेशन बोर्ड (सीएसएबी) ने तय किया है कि इन संस्थानों में प्रवेश के लिए जेईई मेन 2020 पास अभ्यर्थियों को 12वीं कक्षा के केवल पास सर्टिफिकेट की आवश्यकता होगा। इसमें उनके अंकों को नहीं देखा जाएगा।
इससे पहले एनआईटी और केंद्र से वित्तीय सहायता प्राप्त टेक्निकल संस्थानों में प्रवेश के लिए छात्रों के लिए जेईई मेन परीक्षा पास करने के साथ 12वीं की परीक्षा में 75 फीसदी अंक या क्वालिफाइंग एग्जाम के टॉप 20 परसेंटाइल में होना आवश्यक था।
कमेंट
कमेंट X