ISRO VSSC Recruitment 2025: 10वीं पास युवाओं के लिए इसरो में भर्ती, 92000 से अधिक मिलेगा वेतन
ISRO VSSC Recruitment 2025: इसरो के वीएसएससी ने टेक्नीशियन, ड्राफ्ट्समैन और फार्मासिस्ट के 64 पदों पर भर्ती निकाली है। 10वीं पास और आईटीआई धारक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन 2 जून से शुरू होकर 16 जून 2025 तक ऑनलाइन होंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ISRO VSSC Recruitment 2025: भारत की प्रमुख अंतरिक्ष अनुसंधान संस्था इसरो (ISRO) के अंतर्गत आने वाले विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर (VSSC) ने वर्ष 2025 में युवाओं को बड़ा अवसर प्रदान किया है। हाल ही में जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, वीएसएससी ने टेक्नीशियन, ड्राफ्ट्समैन और फार्मासिस्ट पदों के लिए कुल 64 रिक्तियों की घोषणा की है।
इस भर्ती प्रक्रिया में 10वीं पास अभ्यर्थियों को भी आवेदन का मौका मिलेगा, बशर्ते कि उनके पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमा होना चाहिए। आवेदन की प्रक्रिया 2 जून 2025 से शुरू हो चुकी है और 16 जून 2025 शाम 5 बजे तक इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
इन पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती के अंतर्गत सबसे अधिक पद टेक्नीशियन-B श्रेणी के अंतर्गत आए हैं, जिनमें फिटर, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, टर्नर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, कारपेंटर, और फोटोग्राफर जैसे ट्रेड शामिल हैं। इसके अलावा ड्राफ्ट्समैन-B (मैकेनिकल) और फार्मासिस्ट-A के लिए भी पदों की घोषणा की गई है।
- फिटर – 20 पद
- इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक – 11 पद
- टर्नर – 06 पद
- मशीनिस्ट – 05 पद
- इलेक्ट्रीशियन – 05 पद
- इलेक्ट्रोप्लेटर – 03 पद
- वेल्डर – 02 पद
- MRAC – 01 पद
- मोटर व्हीकल/डीजल मैकेनिक – 01 पद
- फोटोग्राफी – 01 पद
- कारपेंटर – 01 पद
- ड्राफ्ट्समैन-B (मैकेनिकल) – 7 पद
- फार्मासिस्ट-A – 1 पद
पात्रता मानदंड
योग्यता की बात करें तो, टेक्नीशियन और ड्राफ्ट्समैन पदों के लिए अभ्यर्थी को कम से कम 10वीं पास होना चाहिए और संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है। वहीं फार्मासिस्ट-A पद के लिए उम्मीदवार के पास D.Pharm (डिप्लोमा इन फार्मेसी) होना जरूरी है।
उम्र सीमा 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच रखी गई है। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।
वेतनमान की बात करें तो, टेक्नीशियन और ड्राफ्ट्समैन-B पदों के लिए 21,700 से 69,100 रुपये के बीच वेतन मिलेगा। वहीं फार्मासिस्ट-A पद के लिए वेतन 29,200 से 92,300 रुपये तक होगा।
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और उम्मीदवार vssc.gov.in वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि से पहले आवेदन पूरा करें ताकि तकनीकी समस्याओं से बचा जा सके।