NEET UG 2022: क्या नीट यूजी परीक्षा की तारीख में हुआ बदलाव? जानें कितना सच है दावा
Fact Check Postponement of NEET UG 2022: अंडर ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन कोर्सेज में दाखिले के लिए होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा यानी नीट यूजी (NEET UG 2022) की तारीखों में बदलाव किए जाने का दावा किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEET UG 2022 Postponed?: सोशल मीडिया पर एक सर्कुलर लगातार वायरल हो रहा है। इसमें अंडर ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन कोर्सेज में दाखिले के लिए होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा यानी नीट यूजी (NEET UG 2022) की तारीखों में बदलाव किए जाने का दावा किया गया है।
कथित तौर पर इस नोटिस को एनटीए यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जारी किया गया बताया जा रहा है। वायरल सर्कुलर में कहा गया है कि नीट यूजी 2022 की परीक्षा तिथि 17 जुलाई से 04 सितंबर, 2022 तक के लिए टाल दी गई है।
नीट यूजी 2022 की परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को बता दें कि तथ्यात्मक जांच-पड़ताल में यह सर्कुलर फर्जी पाया गया है। इसकी पुष्टि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधीन प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) ने भी की है। पीआईबी की फैक्ट चेक टीम ने भी मंगलवार, 21 जून को एक नोटिस जारी करते हुए, नीट-यूजी के उम्मीदवारों को परीक्षा स्थगित करने के संबंध में प्रसारित किए जा रहे फर्जी नोटिस के खिलाफ सजग किया है।
बता दें कि नीट यूजी के उम्मीदवारों के साथ-साथ उनके माता-पिता, हाल ही में खत्म हुई सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं का हवाला देते हुए स्नातक मेडिकल प्रवेश परीक्षा को स्थगित करने की मांग लगातार कर रहे हैं। क्योंकि 12वीं की परीक्षाओं में देरी से नीट यूजी की तैयारी के लिए समय कम मिल पा रहा है। हाल ही में, मेडिकल छात्र संगठनों और पेरेंट्स एसोसिएशन ने भी प्रधानमंत्री को एक पत्र लिखकर इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की थी। इस बीच, नीट यूजी के लिए पंजीकरण प्रक्रिया समाप्त हो गई है। नीट यूजी परीक्षा 17 जुलाई को निर्धारित है और इसके लिए जुलाई के पहले सप्ताह तक एडमिट कार्ड जारी होने की उम्मीद है।
कमेंट
कमेंट X