{"_id":"5ea92e8b8ebc3e905b576e14","slug":"irrfan-khan-death-know-about-his-career-and-education","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Irrfan Khan Death: मां की शर्त पूरी करने के लिए की थी ग्रेजुएशन, करियर और शिक्षा से जुड़ी ये 10 बातें","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Irrfan Khan Death: मां की शर्त पूरी करने के लिए की थी ग्रेजुएशन, करियर और शिक्षा से जुड़ी ये 10 बातें
Wed, 29 Apr 2020 01:28 PM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Wed, 29 Apr 2020 01:28 PM IST
विज्ञापन
इरफान खान
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। पिछले कुछ दिनों से इरफान खान की तबीयत ठीक नहीं थी, जिसके बाद उन्हें मंगलवार को आईसीयू में भर्ती करवाया गया था। लेकिन अब निर्देशक शूजित सरकार ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है कि अभिनेता इरफान खान का निधन हो गया है।
d
- इरफान खान का जन्म राजस्थान में 7 जनवरी, 1967 को मुस्लिम परिवार में हुआ था।
- इन्होने राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय से प्रशिक्षण प्राप्त किया है।
- वे हमेशा से सकारात्मक सोच वाले व्यक्ति रहे हैं।
d
- इरफान खान ने एक समाचार पत्र को इंटरव्यू के दौरान बताया था कि करियर को लेकर कभी उन पर दबाव नहीं बनाया गया। बस उनकी मां चाहती थी कि इरफान स्नातक कर लें।
- साक्षात्कार में इरफान ने बताया था कि उनकी मां ने शर्त रखी थी कि पहले वे ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल करें उसके बाद किसी और क्षेत्र के बारे में सोचें।
- इरफान का बचपन से ही सपना था एक्टिंग के क्षेत्र में जाना। लेकिन इससे पहले उन्होंने अपनी मां की शर्त पूरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
इरफान खान
- फोटो : Self
- इरफान ने अपने एक इंटरव्यू में ये भी कहा था कि एक्टिंग करियर में मेरी ये स्नातक की डिग्री काम नहीं आई।
- जब उनका एनएसडी में प्रवेश हुआ तब उनके पिता की मृत्यु हो गई। जिसके बाद इरफान को घर से पैसे मिलने बंद हो गए। एनएसडी से मिलने वाली फेलोशिप के जरिए उन्होंने अपना कोर्स खत्म किया।
- इरफान खान ने अपनी क्लासमेट सुतापा सिकंदर से 1995 में शादी की थी। इरफान के संघर्ष के दिनों में सुतापा हमेशा उनके साथ खड़ी रहीं।
- पहले तो इरफान और सुतापा की शादी के लिए दोनों के घरवाले तैयार नहीं थे लेकिन बाद में मान गए। इरफान के दो बेटे बाबिल और अयान हैं।
कमेंट
कमेंट X