फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IPS BP Jogdand Success Story know his career journey to become a ips officer disprj

IPS Success Story: कॉन्स्टेबल पिता से सीखा अनुशासन, दमदार छवि की वजह से पसंद किए जाते हैं आईपीएस बी.पी. जोगदंड

Wed, 21 Dec 2022 01:31 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 21 Dec 2022 01:31 PM IST
सार

IPS BP Jogdand Success Story , IPS BP Jogdand: कहते हैं सफलता का कोई शॉर्ट कट नहीं होता है। यह कठिन परिश्रम और लगन से ही हासिल की जा सकती है। अगर आपकी इच्छाशक्ति मजबूत है तो मंजिल आपको जरूर मिलती है। आज हम आपको एक ऐसे तेजतर्रार पुलिस अधिकारी के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपनी दमदार कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। ये पुलिस अधिकारी हैं कानपुर जिले के पुलिस कमिश्नर (Kanpur Police Commissioner) आईपीएस भागीरथ पी. जोगदंड।

विज्ञापन
IPS BP Jogdand Success Story know his career journey to become a ips officer disprj
IPS Success Story,आईपीएस बी.पी. जोगदंड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

IPS BP Jogdand Success Story , IPS BP Jogdand: कहते हैं सफलता का कोई शॉर्ट कट नहीं होता है। यह कठिन परिश्रम और लगन से ही हासिल की जा सकती है। अगर आपकी इच्छाशक्ति मजबूत है तो मंजिल आपको जरूर मिलती है। आज हम आपको एक ऐसे तेजतर्रार पुलिस अधिकारी के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपनी दमदार कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। ये पुलिस अधिकारी हैं कानपुर जिले के पुलिस कमिश्नर (Kanpur Police Commissioner) आईपीएस भागीरथ पी. जोगदंड।

विज्ञापन


सीनियर आईपीएस अधिकारी बीपी जोगदंड 1991 बैच के आईपीएस अफसर हैं। वह इस समय कानपुर पुलिस कमिश्नरेट की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनके पिता जोगदंड पीवी महाराष्ट्र पुलिस में कॉन्स्टेबल थे। लेकिन अफसोसजनक यह रहा कि जब भागीरथ का सेलेक्शन आईपीएस के लिए हुआ तो यह दिन देखने के लिए उनके पिता नहीं थे। IPS भागीरथ का जन्म 28 अक्तूबर1963 को हुआ था। वह मूल रूप से महाराष्ट्र के लातूर के रहने वाले हैं।

विज्ञापन

IPS BP Jogdand educational qualification शैक्षिक योग्यता

आईपीएस बीपी जोगदंड की शिक्षा की बात करें तो उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग के साथ ही पीजीडीएम ऑपरेशन (PGDM Operation) और एमबीए की डिग्री भी हासिल की है। आईपीएस जोगदंड बताते हैं कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद उन्हें 18000 रुपए की नौकरी मिल गई थी। इसके बाद भी वह सरकारी नौकरी की तैयारी करते रहे और अलग-अलग विभागों की परीक्षाएं देते रहते थे। ऐसे ही वह यूपीएससी की भी तैयारी करते रहे और आखिरकार एक दिन उनका सेलेक्शन आईपीएस के लिए हो भी गया। साल 2023 में उनका रिटायरमेंट होना है। कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में पोस्टिंग मिलने से पहले वह अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय उ.प्र. लखनऊ में तैनात थे बीटेक मैकेनिकल, पीजीडीएम, एमबीए तक की शिक्षा उनकी मुंबई व दिल्ली में हुई है। बतौर एसपी, एसएसपी प्रयागराज, अलीगढ़, आगरा, गोरखपुर में वह तैनात रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बर्रा के संजीत हत्याकांड में निभा चुके हैं अहम भूमिका

आईपीएस अफसर बीपी जोगदंड ने बर्रा के चर्चित संजीत हत्याकांड में भी जांच की थी। उन्हें बेहतर कार्यशैली के लिए उन्हें कई पदक मिल चुके हैं। पुलिसिंग के लिए तेज तर्रार माने जाते हैं।

 


 


 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed