फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Investiture ceremony celebrated at NCC House, Kolkata, cadets of Sikkim and WB were honoured by NCC Director

NCC: कोलकाता के एनसीसी हाउस में मनाया गया अलंकरण समारोह, सिक्किम और WB के कैडेटों को किया गया सम्मानित

Wed, 28 Feb 2024 08:15 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 28 Feb 2024 08:15 PM IST
सार

NCC: एनसीसी महानिदेशक, लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह ने कोलकाता के एनसीसी क्लब हाउस में पश्चिम बंगाल और सिक्किम निदेशालय के एनसीसी कैडेट अलंकरण समारोह को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कई क्षेत्रों में पुरस्कार प्रदान किए।
 

विज्ञापन
Investiture ceremony celebrated at NCC House, Kolkata, cadets of Sikkim and WB were honoured by NCC Director
NCC Director Lt. Gen. Gurbirpal Singh - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Kolkata: बुधवार को एनसीसी के महानिदेशक, लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह ने कोलकाता के एनसीसी क्लब हाउस में पश्चिम बंगाल और सिक्किम निदेशालय के एनसीसी कैडेट अलंकरण समारोह को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने उन्होंने कैडेटों को आत्म अनुशासन रहने का गुर भी सिखाया। सिंह ने कहा, "एनसीसी का कैडेट हमेशा देश को देता है। वह कभी हार नहीं मानता। जब भी देश को जरूरत होती है, देश सेवा के लिए एनसीसी के कैडेट सबसे आगे होते हैं।"

विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, "आपका आचरण ऐसा होना चाहिए कि देश का हर नागरिक आपसे कुछ सीख सके। आप लोगों की क्वालिटी ही, आप लोगों का रोल-मॉडल है। एकता और अनुशासन आप लोगों का रोल-मॉडल होना चाहिए।"
विज्ञापन


आज युवाओं को देखकर मैं पूरी तरह कह सकता हूं, कि आने वाले समय में देश सुरक्षित हाथों में होगा। इस दौरान उन्होंने बेहतरीन कारगुजारी करने वाले कैडिडों को सम्मानित भी किया। उन्होंने पश्चिम बंगाल और सिक्किम निदेशालय की एनसीसी इकाइयों का दौरा भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Investiture ceremony celebrated at NCC House, Kolkata, cadets of Sikkim and WB were honoured by NCC Director
NCC Director Lt. Gen. Gurbirpal Singh - फोटो : Amar Ujala
अलंकरण समारोह में पुरस्कार प्राप्त करने वाले कैडिडों और अधिकारियों का हौसला अफजाई करते हुए सिंह ने कहा, "आप लोगों की आज की मेहनत ही, कल की पूंजी है। सही दिशा में बढ़ाया गया एक-एक कदम देश और समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।"

उन्होंने कहा, "एनसीसी का मतलब है कठोर मेहनत, कठिन अनुशासन और और हमेशा देश को कुछ देने की सोच। एससीसी कैडेट कभी भी कुछ लेने की उम्मीद नहीं रखता। एक एनसीसी कैडेट कभी जीवन में हार नहीं मानता। आपका अनुशासन ही, आपका रोल मॉडल होना चाहिए। अगर हमने इस वर्दी को पहल लिया है तो यह समाज के लिए और आपके सहपाठियों के लिए एक रोल मॉडल बन जाना चाहिए।

 

Investiture ceremony celebrated at NCC House, Kolkata, cadets of Sikkim and WB were honoured by NCC Director
NCC Director Lt. Gen. Gurbirpal Singh - फोटो : Amar Ujala
एक सवाल के जवाव में सिंह ने कहा, "एनसीसी कैडेट बहुत अच्छा कर रहे हैं, कड़ी मेहनत कर रहे हैं, पूरी कोशिश कर रहे हैं। उनको देखकर हम कह सकते हैं कि हमारे देश का भविष्य सुरक्षित हाथों में है।"

इस दौरान सिंह ने एनसीसी कैडेटों से बातचीत की और उनसे जानना चाहा कि एनसीसी को बेहतर बनाने के लिए और क्या-क्या उपाए किए जाने चाहिए। कैडेटों ने एनसीसी महानिदेश के साथ खुलकर चर्चा की और अपने सुझाव दिए। इस दौरान महानिदेशक ने निदेशालय का दौरा किया और उन्हें पश्चिम बंगाल और सिक्किम के एनसीसी कैडेटों को सशक्त बनाने की दिशा में चल रहे प्रयासों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

इस दौरान महानिदेशक ने विभिन्न क्षेत्रों में पुरस्कार प्रदान किए। इनमें 3 बंगाल बटालियन एनसीसी की सीनियर अंडर ऑफिसर बैसाखी डे भी शामिल थीं, जिन्होंने एक ट्रेन दुर्घटना में घायल साथी कैडेट को बचाने के लिए बहादुरी और सूझबूझ का परिचय दिया।

1 बंगाल बटालियन एनसीसी की सीनियर अंडर ऑफिसर लक्ष्मी शर्मा, 15 बंगाल गर्ल्स बटालियन एनसीसी की कैडेट पॉमी भकत और 55 बंगाल बटालियन एनसीसी की कैडेट मधुमिता मन्ना को भी उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए डीजी से पुरस्कार मिला।

महानिदेशक ने 4 सिक्किम बटालियन एनसीसी के एसोसिएट एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट दिनेश शर्मा को डीजी एनसीसी प्रशस्ति कार्ड, 14 बंगाल बटालियन एनसीसी के हवलदार अमित राय को पट्टिका, 5 बंगाल गर्ल्स बटालियन एनसीसी की गर्ल कैडेट प्रशिक्षक सुजाता रॉय, रिंटू हलदर को भी प्रदान किया।

1 बंगाल बख्तरबंद स्क्वाड्रन एनसीसी के कार्यालय क्लर्क और 56 बंगाल बटालियन एनसीसी के कैप्टन अरुणव बनर्जी को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed