फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   INI CET 2024 counselling schedule for July session out; choice-filling begins today at aiimsexams.ac.in

INI CET 2024: आईएनआई सीईटी जुलाई सत्र के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी, आज से शुरू हो रही च्वॉइस फिलिंग प्रक्रिया

Tue, 11 Jun 2024 07:46 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 11 Jun 2024 07:46 AM IST
सार

INI CET 2024: एम्स दिल्ली ने जुलाई सत्र के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट काउंसलिंग की तारीखों की घोषणा कर दी है। काउंसलिंग प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। पूरा कार्यक्रम नीचे देखें।

विज्ञापन
INI CET 2024 counselling schedule for July session out; choice-filling begins today at aiimsexams.ac.in
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

INI CET 2024 Counselling: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली ने जुलाई सत्र के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट (INI CET 2024) काउंसलिंग की तारीखों की घोषणा कर दी है। स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए INI CET जुलाई 2024 चॉइस-फिलिंग सुविधा आज से आधिकारिक वेबसाइट (aiimsexams.ac.in.) पर शुरू होगी।

विज्ञापन


आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, "पोर्टल के लिए लिंक केवल “माईपेज” पर पात्र उम्मीदवारों के लिए सक्रिय किया जाएगा, जिसे www.aiimsexams.ac.in पर जुलाई 2024 सत्र के लिए पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आईएनआई-सीईटी से संबंधित आवेदन पत्र भरने और अन्य प्रक्रियाओं को पूरा करने के लिए क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करके एक्सेस किया जा सकता है।"

विज्ञापन

ये उम्मीदवार हैं पात्र

जिन उम्मीदवारों ने INI CET जुलाई 2024 परीक्षा पास कर ली है, वे काउंसलिंग के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। इस प्रक्रिया में च्वाइस-फिलिंग, मॉक-सीट आवंटन, अंतिम आवंटन, सीटों की ऑनलाइन स्वीकृति और रिपोर्टिंग शामिल होगी।

एम्स आईएनआई सीईटी काउंसलिंग 2024 शेड्यूल

नीचे दी गई तालिका में काउंसलिंग कार्यक्रम की जांच कर सकते हैं।
आईएनआई सीईटी राउंड 1

कार्यक्रम तिथि
मॉक राउंड के लिए विकल्पों (संस्थान और विषय/विशेषता) का चयन 11 जून से 13 जून तक शाम 5 बजे तक
प्रथम राउंड के मॉक के सीट आवंटन की घोषणा 15 जून, 2024
प्रथम चरण के लिए विकल्पों का चयन (संस्थान और विषय/विशेषता) 16 जून से 18 जून तक शाम 5 बजे तक
प्रथम चरण के सीट आवंटन की घोषणा 22 जून, 2024
आवंटित सीट की ऑनलाइन स्वीकृति 24 जून (सुबह 11 बजे) से 27 जून शाम 5 बजे तक
रिपोर्टिंग और दस्तावेजों का प्रस्तुतीकरण, सुरक्षा जमा 24 जून (सुबह 11 बजे) से 27 जून शाम 5 बजे तक

INI CET राउंड 2
दूसरे राउंड के सीट आवंटन की घोषणा 13 जुलाई, 2024
आवंटित सीट की ऑनलाइन स्वीकृति 15 जुलाई से 19 जुलाई तक शाम 5 बजे तक
रिपोर्टिंग और दस्तावेजों का प्रस्तुतीकरण, सुरक्षा जमा 15 जुलाई से 19 जुलाई तक शाम 5 बजे तक

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed