फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   in Lekhpal exam what type of questions can be asked this time-safalta

UPSSSC PET Lekhpal 2021: पिछली लेखपाल भर्ती में पूछे गए थे किस डिफिकल्टी लेवल के प्रश्न और इस बार पूछे जा सकते हैं किस तरह के सवाल

Fri, 24 Dec 2021 12:14 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Fri, 24 Dec 2021 12:14 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 7,882 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार है। इस भर्ती प्रक्रिया का आयोजन UPSSSC द्वारा किया जाना है।
 

विज्ञापन
in Lekhpal exam what type of questions can be asked this time-safalta
यूपीएसएसएससी - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के बीच इस वक्त लेखपाल के 7882 पदों पर होने वाली भर्ती सबसे ज्यादा चर्चा का विषय है। राज्य में लेखपाल के 7882 पदों पर उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा भर्ती की जानी है और अभ्यर्थियों को इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार है। हालांकि, लेखपाल के 7882 पदों पर होने वाली भर्ती में वही अभ्यर्थी हिस्सा ले सकेंगे, जो प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में शामिल हुए हैं। PET में कितना स्कोर करने वाले अभ्यर्थी लेखपाल भर्ती में शामिल होंगे, इसकी जानकारी UPSSSC द्वारा इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करने के बाद ही सामने आ पाएगी। अगर आपने भी PET में हिस्सा लिया है और अब लेखपाल भर्ती की तैयारी कर रहे हैं तो इसकी कम्पलीट तैयारी के लिए आप सफलता के FREE UP FREE UP लेखपाल ग्रामीण विकास E-Book - Download Now की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

पिछली भर्ती में पूछे गए थे किस लेवल के प्रश्न:

लेखपाल के पदों पर यह भर्ती काफी समय के बाद आयोजित की जा रही हैं, इसलिए अभ्यर्थियों के मन मे यह सवाल उठ रहा है कि इस परीक्षा में किस डिफिकल्टी लेवल के प्रश्न पूछे जाएंगे। अगर हम पिछली लेखपाल भर्तियों के लिए आयोजित होने वाली परीक्षाओं को देखें, तो इनमें इंटरमीडिएट स्तर के प्रश्न पूछे गए थे।

विज्ञापन

इस बार पूछे जा सकते हैं किस लेवल के प्रश्न:

लेखपाल भर्ती 2021 के लिए UPSSSC ने सिलेबस जारी कर दिया है, लेकिन इसमें यह जानकारी नहीं दी गई है कि इसमें किस डिफिकल्टी लेवल के प्रश्न पूछे जाएंगे। हालांकि, पिछली लेखपाल भर्ती में अभ्यर्थियों से बारहवीं के स्तर के प्रश्न पूछे गए थे और साथ ही इसमें शामिल होने के लिए बारहवीं पास होने की योग्यता मांगी जाती है। इसलिए यह संभव है कि वर्तमान लेखपाल भर्ती में भी अभ्यर्थियों से बारहवीं के स्तर के ही प्रश्न पूछे जाए। अभ्यर्थियों को इस संबंध में पूरी जानकारी नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही मिल पाएगी, जो कि जल्द ही UPSSSC की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

किस पैटर्न पर होगी परीक्षा: 

राज्य में लेखपाल के 7882 पदों पर होने वाली भर्ती में अभ्यर्थियों से 100 अंक के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इन 100 प्रश्नों को हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 2 घंटे का समय मिलेगा और इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग की व्यवस्था भी लागू की जाएगी। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से हिंदी, सामान्य ज्ञान, मैथ्स तथा ग्राम समाज एवं विकास विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी:

अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त यूपी लेखपाल, रेलवे और UPTET/CTET समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के खास प्रैक्टिस बैच और फ्री कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही साथ फ्री ई-बुक्स और मॉक टेस्ट जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed