फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Iit Kharagpur released gate 2022 schedule, see here for more details

Gate 2022: आज से शुरू हो रही आवेदन प्रक्रिया, आईआईटी खड़गपुर ने जारी किया शेड्यूल

Mon, 30 Aug 2021 11:03 AM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Mon, 30 Aug 2021 11:03 AM IST
सार

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर द्वारा 5, 6, 12 और 13 फरवरी 2022 को गेट 2022 की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए आवेदन की  प्रक्रिया शुरू हो गई है। 

विज्ञापन
Iit Kharagpur released gate 2022 schedule, see here for more details
गेट 2022: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) 2022 के लिए आवेदन 30 अगस्त से शुरू होंगे। अधिसूचना के मुताबिक बिना विलंब शुल्क के परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 सितंबर निर्धारित की गई है। वहीं भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर द्वारा 5, 6, 12 और 13 फरवरी 2022 को परीक्षा आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

 

गेट 2022 के लिए जोड़े गए 2 नए पेपर

इस वर्ष, दो नए पेपर - जियोमैटिक्स इंजीनियरिंग (जीई) और नेवल आर्किटेक्चर एंड मरीन इंजीनियरिंग (एनएम) जोड़े गए हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in पर जाकर सिलेबस डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

दो पेपर में उपस्थित होने की अनुमति

एक उम्मीदवार को GATE 2022 में एक या दो पेपर के लिए उपस्थित होने की अनुमति है। हालांकि, जो लोग दो पेपर के लिए उपस्थित होना चाहते हैं, उन्हें अधिकारियों द्वारा अनुमत विषय संयोजन से चयन करना होगा। पेपर संयोजन सूची आधिकारिक वेबसाइट पर पाठ्यक्रम के साथ उपलब्ध है।

3 जनवरी को जारी होगा प्रवेश पत्र

गेट 2022 एडमिट कार्ड 3 जनवरी को जारी किया जाएगा। परीक्षा के नतीजे 17 मार्च को घोषित किए जाएंगे। गौरतलब है कि गेट परीक्षा मास्टर्स प्रोग्राम में प्रवेश के लिए होती है। परीक्षा का उपयोग कुछ सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों में भर्ती के लिए भी किया जाता है। गेट का संचालन भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) बैंगलोर और सात भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IIT) गुवाहाटी, कानपुर, खड़गपुर, मुंबई, दिल्ली, चेन्नई (IIT मद्रास) और रुड़की द्वारा किया जाता है। गेट के आगामी सत्र का संचालन IIT खड़गपुर कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed