फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IIT Kanpur introduces two new programs in statistics and data science

आईआईटी कानपुर: सांख्यिकी और डाटा साइंस में दो नए कार्यक्रम शुरू, जेईई एडवांस के जरिए होगा दाखिला

Mon, 24 May 2021 06:04 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 24 May 2021 06:04 PM IST
सार

  • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर ने शैक्षणिक वर्ष 2021-22 के लिए दो नए कार्यक्रम शुरू किए हैं। 
  • ये नए कार्यक्रम सांख्यिकी और डाटा विज्ञान में शुरू किए हैं।

विज्ञापन
IIT Kanpur introduces two new programs in statistics and data science
आईआईटी कानपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर ने सोमवार को शैक्षणिक वर्ष 2021-22 के लिए दो नए कार्यक्रम शुरू किए हैं। ये नए कार्यक्रम सांख्यिकी और डाटा विज्ञान में शुरू किए हैं। आईआईटी कानपुर ने बेचुलर ऑफ साइंस (बीएस) में चार वर्षीय और बेचुलर ऑफ साइंस-मास्टर (बीएस-एमएस) में पांच वर्षीय डिग्री कार्यक्रम शुरू किया है। ये दो नए कार्यक्रम गणित और सांख्यिकी विभाग द्वारा पेश किए गए हैं। इन दोनों ही नए कार्यक्रम में अभ्यर्थियों को दाखिला जेईई एडवांस के जरिए मिलेगा।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-प्रधानमंत्री रिसर्च फेलोशिप: हैदराबाद के 10 पीएचडी छात्रों का चयन, मिलेंगे हर माह 70 हजार रुपये
विज्ञापन


आईआईटी कानपुर का कहना है कि छात्रों का डाटा और संबंधित अत्याधुनिक तकनीक के साथ नई चुनौतियों से परिचित कराने के लिए उद्योग कर्मियों को अतिथि व्याख्यान के लिए बुलाया जाएगा। इन कार्यक्रमों में छात्रों को रियल डाटा एनालिसिस प्रोजेक्ट, सेमिनार प्रजेंटेशन्स और इंडस्ट्री इंटर्नशिप का मौका भी दिया जाएगा। ये कार्यक्रम फंडामेंटल सांख्यिकी और गणितीय, कम्प्यूटेशनल और डाटा विज्ञान अनुप्रयोग सहित विभिन्न क्षेत्रों को केंद्रित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-आईसीएसआई: 12वीं के छात्रों को सीएस कार्यकारी प्रोग्राम के लिए पंजीकरण की अनुमति
 

ये कार्यक्रम छात्रों को डाटा एनालिसिस के तेजी से बढ़ते फिल्ड में स्किल रेलीवेंट के लिए तैयार करेगा। इन कार्यक्रमों में स्नातक छात्र डाटा साइंस इंडस्ट्री के कौशन और ज्ञान से सशक्त होंगे। छात्र मॉर्डन स्टैटिस्टिक्स और डाटा साइंस में उच्च अध्ययन कर सकेंगे। आईआईटी कानपुर के डायरेक्टर अभय करंदीकरी का कहना है कि सांख्यिकी के क्षेत्र में पिछले दशकों में काफी बदलाव हुआ है। अब सांख्यिकीय पद्धतियों के कम्प्यूटेशनल पहलुओं पर लगातार फोकस बढ़ रहा है और डाटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग वास्तविक दुनिया की समस्याओं के समाधान खोजने में तेजी से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed