फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IGNOU launches diploma in value education

IGNOU: इग्नू ने इस पाठ्यक्रम में शुरू किया डिप्लोमा कार्यक्रम, 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन

Thu, 11 Feb 2021 05:58 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 11 Feb 2021 05:58 PM IST
विज्ञापन
IGNOU launches diploma in value education
इग्नू - फोटो : Amar Ujala

IGNOU: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने मूल्य शिक्षा (DPVE) में डिप्लोमा कार्यक्रम शुरू किया है। इस डिप्लोमा कार्यक्रम के लिए बारहवीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। बारहवीं पास अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ignouadmission.samarth.edu.in के जरिए मूल्य शिक्षा में डिप्लोमा कार्यक्रम के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-IBPS RRB PO: इंटरव्यू एडमिट कार्ड जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
विज्ञापन


आधिकारिक वेबसाइट
ignouadmission.samarth.edu.in.

इसे भी पढ़ें-JEE Main Admit Card 2021: 14 फरवरी को जारी होगा जेईई मेन परीक्षा का प्रवेश पत्र
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पाठ्यक्रम शिक्षकों, पेशेवरों, छात्रों, माता-पिता और समुदाय में सकारात्मक मूल्यों को विकसित करने पर ध्यान केंद्रित करेगा। यह डिप्लोमा पाठ्यक्रम एक साल का है जिसमें भारत में मूल्यों का अवलोकन और परिप्रेक्ष्य, सामाजिक-मनोवैज्ञानिक आधार, मूल्यों का शिक्षण, अनुप्रयोग, समर्थन कौशल व गतिविधियां, जीवन कौशल शिक्षा एवं मानव अधिकार आदि टॉपिक कवर किए जाएंगे। यह कार्यक्रम जनवरी और जुलाई दोनों सत्रों में पेश किया जाएगा। हाल ही में इग्नू ने कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सबिलिटी में पीजी डिप्लोमा भी शुरू किया है। यह कार्यक्रम ओपन और डिस्टेंस मोड पर शुरू किया गया है। इस कार्यक्रम के लिए स्नातक पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी पीजीडीसीएसआर पाठ्यक्रम के लिए 28 फरवरी तक ऑनलाइन एप्लीकेशन डाल सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-UP Board 2021: 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, छात्रों के पास तैयारी का पूरा समय
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed