फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP Board Exam 2021 Datesheet Released, Students have enough time for preparation

UP Board 2021: 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, छात्रों के पास तैयारी का पूरा समय

Thu, 11 Feb 2021 11:11 AM IST
शुभांगी गुप्ता एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Thu, 11 Feb 2021 11:11 AM IST
विज्ञापन
UP Board Exam 2021 Datesheet Released, Students have enough time for preparation
यूपी बोर्ड परीक्षा 2021 - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) ने यूपी बोर्ड परीक्षा 2021 (UP Board Exam 2021) की डेटशीट जारी कर दी है। राज्य के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने राज्य में बोर्ड परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षाएं 24 अप्रैल से शुरू होंगी। 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 10 मई तक जबकि 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 12 मई, 2021 तक चलेंगी। परीक्षा तिथियों में अंतराल की वजह से छात्रों को तैयारी के लिए भी काफी समय मिलेगा। पूरा टाइम टेबल आपको आगे की स्लाइड्स में मिल जाएगा।

विज्ञापन


बता दें कि परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। पहली शिफ्ट सुबह 8 बजे से 11.15 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक रहेगी। इस वर्ष कुल  29,94,312 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण किया है जिसमें 16,74,022 छात्र और 13,20,290 छात्राएं शामिल हैं। जो छात्र इन परीक्षओं में सम्मिलित होंगे वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरा टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

UP Board Exam 2021: कक्षा दसवीं के छात्रों के लिए - 

  • 24 अप्रैल 2021 (सुबह 8 से 11.15 बजे तक) - हिन्दी
  • 28 अप्रैल 2021 (दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक) - कंप्यूटर
  • 29 अप्रैल 2021 (दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक) - इकोनॉमिक्स, कॉमर्स
  • 30 अप्रैल 2021 (सुबह 8 बजे से 11.15 बजे तक) - इंग्लिश
  • 03 मई 2021 (सुबह 8 बजे से 11.15 बजे तक) - सोशल साइंस
  • 04 मई 2021 (दोपहर 2 से शाम 5.15 बजे तक) - इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी
  • 05 मई 2021 (सुबह 8 बजे से 11.15 बजे तक) - साइंस
  • 10 मई 2021 (सुबह 8 बजे से 11.15 बजे तक) - गणित

UP Board Exam 2021: कक्षा बारहवीं के छात्रों के लिए - 

  • 24 अप्रैल 2021 - हिन्दी
  • 27 अप्रैल 2021 - ज्योग्रफी
  • 30 अप्रैल 2021 - कंप्यूटर साइंस
  • 01 मई 2021 - इंग्लिश
  • 04 मई 2021 - केमिस्ट्री, हिस्ट्री
  • 06 मई 2021 - बायोलॉजी, मैथ्स
  • 08 मई 2021 - इकोनॉमिक्स
  • 10 मई 2021 - सोशियोलॉजी
  • 12 मई 2021 - सिविक साइंस

 

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed