{"_id":"5df77fc28ebc3e87ba6442b3","slug":"ignou-december-term-end-exam-2019-new-exam-centre-changed-after-jamila-milia-islamia-protest-on-caa","type":"story","status":"publish","title_hn":"IGNOU Exam: जामिया में तनाव के कारण इग्नू ने बदला परीक्षा केंद्र","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
IGNOU Exam: जामिया में तनाव के कारण इग्नू ने बदला परीक्षा केंद्र
Mon, 16 Dec 2019 06:29 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया
Updated Mon, 16 Dec 2019 06:29 PM IST
विज्ञापन
ignou
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में चल रहे तनाव के कारण अब इंदिरा गांधी राष्ट्रीय खुला विश्वविद्यालय (IGNOU - Indira Gandhi National Open University) ने अपना परीक्षा केंद्र बदल दिया है। दिसंबर में होने वाली इग्नू की टर्म एंड परीक्षा (IGNOU TEE December 2019) की शुरुआत मंगलवार, 17 दिसंबर से हो रही है। इसके लिए जामिया मिल्लिया इस्लामिया विवि को भी केंद्र बनाया गया था। लेकिन अब यहां परीक्षा नहीं होगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि नागरिकता कानून 2019 (Citizenship Amendment Act - CAA 2019) को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन के उग्र हो जाने के बाद जामिया में छात्रों व पुलिस के बीच हिंसक झड़प हो गई। विरोध प्रदर्शन ने हिंसा का रूप ले लिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें : पहले दिल्ली में नहीं था हिंसा के कारण चर्चा में आया जामिया मिल्लिया विश्वविद्यालय, जानें इतिहास
विज्ञापन
हालात को ध्यान में रखते हुए इग्नू ने परीक्षा केंद्र 0765 (जामिया मिल्लिया इस्लामिया विवि) को रद्द कर दिया है। इसकी जगह नया केंद्र बनाया गया है। ये है गुरु नानक गरीब निवाज एजुकेशनल स्कूल (केंद्र संख्या - 0791)। अब जिन परीक्षार्थियों का केंद्र जामिया था, उन सभी को गुरु नानक गरीब निवाज एजुकेशन सोसाइटी पहुंचना होगा।
इस नए केंद्र का पता है- गुरुद्वारा नानाकसर कॉम्प्लेक्स, एम-41 के सामने, ग्रेटर कैलाश पार्ट - 2, जीके मेट्रो स्टेशन गेट नंबर - 3 के नजदीक, नई दिल्ली - 110048
ये भी पढ़ें : कभी भूखे रहकर गुजारी रातें, अब बने देश के सबसे कम उम्र के IPS अधिकारी
इग्नू ने सभी परीक्षार्थियों को सलाह दी है कि वे अपने एडमिट कार्ड के साथ-साथ विवि द्वारा जारी पहचान पत्र (ID Card) भी परीक्षा केंद्र पर जरूर लेकर जाएं। मोबाइल फोन न ले जाएं। परीक्षा केंद्र पर इसकी अनुमति नहीं होगी।
कमेंट
कमेंट X