{"_id":"641c763026d762996c0120b6","slug":"ignou-bed-entrance-result-2023-declared-at-ignou-ac-in-direct-bed-entrance-result-2023-03-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IGNOU BEd Entrance Result 2023: इग्नू बीएड प्रवेश परीक्षा के परिणाम घोषित, ऐसे करें चेक एवं डाउनलोड","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
IGNOU BEd Entrance Result 2023: इग्नू बीएड प्रवेश परीक्षा के परिणाम घोषित, ऐसे करें चेक एवं डाउनलोड
Thu, 23 Mar 2023 09:25 PM IST
देवेश शर्मा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Thu, 23 Mar 2023 09:25 PM IST
सार
IGNOU BEd Entrance Result 2023: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने 23 मार्च, 2023 को इग्नू बीएड प्रवेश परिणाम 2023 घोषित किया है।
विज्ञापन
IGNOU BEd Entrance Exam Result 2023
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IGNOU BEd Entrance Exam Result 2023: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने 23 मार्च, 2023 को इग्नू बीएड प्रवेश परिणाम 2023 घोषित किया है। उम्मीदवार जो बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं।
विज्ञापन
बीएड जनवरी की परीक्षा आठ जनवरी, 2023 को आयोजित की गई थी। परिणाम सूचना के अनुसार, प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण होने का मतलब प्रवेश का प्रस्ताव नहीं है। बीएड प्रोग्राम जनवरी 2023 सत्र में प्रवेश के लिए योग्य उम्मीदवारों की काउंसलिंग क्षेत्र वार/क्लस्टर वार मेरिट सूची/रैंक और सीटों की उपलब्धता के आधार पर क्षेत्रीय केंद्रों पर की जाएगी।
विज्ञापन
परिणाम ऑनलाइन फॉर्म में उम्मीदवार द्वारा प्रदान की गई जानकारी के आधार पर तैयार किया जाता है। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
विज्ञापन
IGNOU BEd Entrance Result 2023: ऐसे करें चेक एवं डाउनलोड
रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं :--
इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं। -
होम पेज पर उपलब्ध इग्नू बीएड एंट्रेंस रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें। -
नामांकन संख्या दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। -
आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। -
रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें। -
आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
कमेंट
कमेंट X