ICSI CSEET 2024: आईसीएसआई सीएसईईटी के लिए आवेदन करने की समयसीमा बेहद नजदीक, इस लिंक से तुरंत भर लें फॉर्म
ICSI CSEET 2024: आईसीएसआई सीएस कार्यकारी प्रवेश परीक्षा जुलाई 2024 सत्र के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया समाप्त करने वाला है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से तुरंत अपना फॉर्म भरकर जमा कर दें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ICSI CSEET 2024: भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (आईसीएसआई) बहुत जल्द सीएस कार्यकारी प्रवेश परीक्षा जुलाई 2024 सत्र के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया समाप्त कर देगा। ऐसे उम्मीदवार जो इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, लेकिन किन्हीं कारणों के चलते नहीं हो पाए हैं, वे समय सीमा से पहले आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाकर आवेदन पत्र भरकर जमाकर दें।
06 जुलाई को होनी है परीक्षा
सीएसईईटी 2024 का आयोजन 6 जुलाई, 2024 को होना है। सीनियर सेकेंडरी (कक्षा 12) परीक्षा या इसके समकक्ष परीक्षा में उत्तीर्ण या उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं। परीक्षा रिमोट-प्रोक्टर्ड मोड में आयोजित की जाएगी, और कैलकुलेटर, पेन, पेंसिल, पेपर या नोटबुक के उपयोग की अनुमति नहीं होगी।
परीक्षा में चार विषयों पर छात्रों का मूल्यांकन किया जाएगा:
- व्यावसायिक संचार (Business Communication)
- कानूनी योग्यता और तार्किक तर्क (Legal Aptitude and Logical Reasoning)
- आर्थिक और व्यावसायिक वातावरण (Economic and Business Environment)
- समसामयिक मामले और मात्रात्मक योग्यता (Current Affairs and Quantitative Aptitude)
शुल्क संरचना
इस साल आईसीएसआई ने सीएसईईटी और अन्य सीएस पाठ्यक्रमों के लिए शुल्क संरचना में संशोधन किया है। सीएसईईटी के लिए पंजीकरण शुल्क पहले के 1,000 रुपये से बढ़कर 2,000 रुपये हो गया है। बढ़ोतरी के बावजूद, वैकल्पिक सीएसईईटी कक्षाओं की अग्रिम फीस 1,000 रुपये ही रहेगी।
आईसीएसआई ने दिसंबर 2024 सत्र के लिए सीएस कार्यकारी और व्यावसायिक कार्यक्रमों की समय सारिणी की भी घोषणा की, जिसमें 21 दिसंबर से परीक्षाएं शुरू होंगी।
ऐसे करें पंजीकरण
CSEET के लिए पंजीकरण करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे बताए चरणों का पालन करना होगा:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।
- CSEET जुलाई 2024 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें और उसके बाद फॉर्म भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- विधिवत भरे आवेदन पत्र को जमा करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए भरे हुए फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड और प्रिंट करें।
कमेंट
कमेंट X