फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   ICSI CS 2025 registration with late fee now open; Exams begin June 1 Check direct Link and check details

ICSI CS 2025 Registration: सीएस जून सत्र के लिए विलंब शुल्क से साथ खुली आवेदन विंडो, जानें रजिस्ट्रेशन फीस

Wed, 26 Mar 2025 01:31 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 26 Mar 2025 01:31 PM IST
सार

ICSI CS 2025 Registration: आईसीएसआई ने कंपनी सेक्रेटरी जून परीक्षा के लिए पंजीकरण विंडो खोल दी है, जो उम्मीदवार पहले आवेदन नहीं कर पाए थे, वे अब 9 अप्रैल, 2025 तक विलंब शुल्क के साथ रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
ICSI CS 2025 registration with late fee now open; Exams begin June 1 Check direct Link and check details
ICSI CS Registration - फोटो : freepik

विस्तार

ICSI CS Registration: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने 26 मार्च, 2025 से सीएस एग्जीक्यूटिव और सीएस प्रोफेशनल जून 2025 परीक्षा के लिए लेट फीस के साथ रजिस्ट्रेशन विंडो खोल दी है। जिन उम्मीदवारों ने पहले आवेदन नहीं किया था, वे अब 9 अप्रैल, 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu या एसएमएएसएच पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। चूंकि यह रजिस्ट्रेशन की दूसरी और अंतिम समय सीमा है, इसलिए उम्मीदवारों को 250 रुपये की लेट फीस का भुगतान करना होगा।

विज्ञापन


विज्ञापन

परीक्षा 1 जून से 10 जून तक होगी

सीएस एग्जीक्यूटिव और सीएस प्रोफेशनल परीक्षा का आयोजन 1 जून से 10 जून, 2025 के बीच किया जाएगा। परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगी, जिससे उम्मीदवार अपनी सुविधा के अनुसार भाषा का चयन कर सकते हैं। आईसीएसआई द्वारा दी गई इस अतिरिक्त समय सीमा से कई छात्रों को फायदा होगा, जिससे वे परीक्षा में शामिल होने का अवसर प्राप्त कर सकेंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और जल्द से जल्द अपना आवेदन पूरा करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल प्रोग्राम के लिए शुल्क

कंपनी सेक्रेटरी (CS) जून 2025 परीक्षा के लिए परीक्षा शुल्क तय कर दिया गया है। एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम के उम्मीदवारों को प्रति ग्रुप 1500 रुपये और प्रोफेशनल प्रोग्राम के उम्मीदवारों को प्रति मॉड्यूल/ग्रुप 1800 रुपये का भुगतान करना होगा। जो उम्मीदवार पहले आवेदन की अंतिम तिथि से चूक गए थे, उन्हें लेट फीस के रूप में 250 रुपये का एकमुश्त शुल्क देना होगा।

परीक्षा केंद्र, मॉड्यूल और माध्यम बदलने का शुल्क

यदि कोई उम्मीदवार अपने परीक्षा केंद्र, मॉड्यूल, माध्यम या वैकल्पिक विषय में बदलाव करना चाहता है, तो इसके लिए 250 रुपये प्रति बदलाव का शुल्क देना होगा। इसके अलावा, यदि कोई उम्मीदवार परीक्षा में नए ग्रुप/मॉड्यूल को जोड़ना चाहता है, तो इसके लिए भी 250 रपपये का सर्विस चार्ज लिया जाएगा। वहीं, जो उम्मीदवार विदेशी परीक्षा केंद्र (दुबई) से परीक्षा देना चाहते हैं, उन्हें सामान्य परीक्षा शुल्क के अतिरिक्त यूएस $100 या भारतीय रुपये के समकक्ष राशि का भुगतान करना होगा।

यह भी पढ़ेंएम्स देवघर में नौकरी का मौका! सीनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्ती; 45 की आयु वाले भी कर सकते हैं आवेदन
 

60% से अधिक अंक पाने वालों को स्वतः मिलेगी छूट

आईसीएसआई ने सीएस जून 2025 परीक्षा के लिए छूट नियमों की घोषणा की है। जो उम्मीदवार दिसंबर 2024 की परीक्षा में 60% या उससे अधिक अंक प्राप्त कर चुके हैं, उन्हें स्वतः ही पेपर-वार छूट मिल जाएगी। इस छूट के तहत वे उन विषयों की परीक्षा देने से मुक्त होंगे, जिनमें उन्होंने निर्धारित अंक प्राप्त किए हैं।

छूट रद्द करने की अंतिम तिथि 1 मई 2025

यदि कोई उम्मीदवार इस छूट का लाभ नहीं लेना चाहता और सभी पेपरों में परीक्षा देना चाहता है, तो उसे 1 मई, 2025 को शाम 4:00 बजे तक SMASH पोर्टल के माध्यम से आवेदन करना होगा।  

यूपी बोर्ड 2025 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परिणाम घोषित होने पर छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे।

10वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें
12वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed