ISC 12th Results Out: आईएससी 12वीं का रिजल्ट जारी, 96.93 प्रतिशत बच्चों ने मारी बाजी
ISC 12th Result Out: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने ISC 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र ISC 12वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cisce.org और results.cisce.org पर यूनिक आईडी और इंडेक्स नंबर का उपयोग करके देख सकते हैं।
विस्तार
CISCE ISC 12th Result Out: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने ISC 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र ISC 12वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cisce.org और results.cisce.org पर यूनिक आईडी और इंडेक्स नंबर का उपयोग करके देख सकते हैं। इस बार 12वीं में 96.93 प्रतिशत बच्चे सपल हुए हैं।
इस बार विदेश से 280 छात्र-छात्राएं शामिल हुए, जिनमें 279 ने सफलता हासिल की। इस बार 99.64 प्रतिशत बच्चों ने सफलता हासिल की है।
ISC 12th Toppers 2023: 12वीं के टॉपरों की सूची
-
रिया अग्रवाल
-
इप्शिता भट्टाचार्य
-
मोहम्मद आर्यन तारिक
-
सुभम कुमार अग्रवाल
-
मान्या गुप्ता
ISC 12वीं की परीक्षा 98,505 छात्रों ने दी थी। इसमें छात्रों की संख्या 51,781 थी। वहीं 46,724 लड़कियां शामिल हुई थीं। जिनमें से 96.93% को उत्तीर्ण घोषित किया गया है। आईएससी रिजल्ट 2023 में 98.01% लड़कियां और 95.96% लड़के पास हुए हैं।
उत्तर: 96.51%
पूर्व: 96.63%
पश्चिम: 98.34%
दक्षिण: 99.20%
ICSE व ISC की बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों व गुरुजनों को हार्दिक बधाई!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 14, 2023
आप सभी 'नए उत्तर प्रदेश' के स्वर्णिम भविष्य हैं। कठोर परिश्रम व अटूट लगन से जीवन की हर परीक्षा में ऐसे ही उत्तीर्ण होते रहें, यही कामना है।
माँ सरस्वती की कृपा सभी पर सदैव बनी…
कमेंट
कमेंट X