फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   ICAR Admit Card 2020 released for AIEEA 2020 UG examinations on icar.nta.nic.in

ICAR Admit Card 2020: एआईईईए 2020 यूजी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Tue, 08 Sep 2020 10:14 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 08 Sep 2020 10:14 AM IST
विज्ञापन
ICAR Admit Card 2020 released for AIEEA 2020 UG examinations on icar.nta.nic.in
छात्राएं - फोटो : iStock

ICAR Admit Card 2020: एआईईईए 2020 यूजी प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी हो गया है। अभ्यर्थी आईसीएआर की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) की आधिकारिक वेबसाइट icar.nta.nic.in है। 

विज्ञापन


यह प्रवेश परीक्षा 16, 17 और 22 सितंबर को देश भर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। आईसीएआर, ऑल इंडिया एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर एडमिशन (AIEEA), यूजी 2020 प्रवेश परीक्षा के जरिए देश भर के 75 कृषि विश्वविद्यालयों में लगभग 15,000 सीटों पर दाखिले के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाना है। कृषि विश्वविद्यालयों में कृषि एवं सम्बद्ध विषयों में स्नातक डिग्री पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी इस प्रवेश परीक्षा का आयोजन कराती है।
विज्ञापन


जिन अभ्यर्थियों ने इस प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वो अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट के जरिए जरूर डाउनलोड कर लें। अन्य प्रवेश परीक्षाओं के साथ ही इस प्रवेश परीक्षा के लिए भी दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। सारे दिशानिर्देश प्रवेश पत्र में लिखे गए हैं। गौरतलब है कि यह प्रवेश परीक्षा कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए कराई जाएगी। परीक्षा में फेस मास्क और ग्लब्स पहनना अनिवार्य होगा। परीक्षा का आयोजन सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन करते हुए कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट icar.nta.nic.in है।
-यहां आपको प्रवेश पत्र का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपनी जानकारी भरनी होगी।
-जैसे ही आप अपना सारा विवरण डालेंगे आपका प्रवेश पत्र डाउनलोड हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed