{"_id":"5f570c1e8ebc3e35196ab810","slug":"icar-admit-card-2020-released-for-aieea-2020-ug-examinations-on-icar-nta-nic-in","type":"story","status":"publish","title_hn":"ICAR Admit Card 2020: एआईईईए 2020 यूजी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
ICAR Admit Card 2020: एआईईईए 2020 यूजी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Tue, 08 Sep 2020 10:14 AM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 08 Sep 2020 10:14 AM IST
विज्ञापन
छात्राएं
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ICAR Admit Card 2020: एआईईईए 2020 यूजी प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी हो गया है। अभ्यर्थी आईसीएआर की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) की आधिकारिक वेबसाइट icar.nta.nic.in है।
विज्ञापन
यह प्रवेश परीक्षा 16, 17 और 22 सितंबर को देश भर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। आईसीएआर, ऑल इंडिया एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर एडमिशन (AIEEA), यूजी 2020 प्रवेश परीक्षा के जरिए देश भर के 75 कृषि विश्वविद्यालयों में लगभग 15,000 सीटों पर दाखिले के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाना है। कृषि विश्वविद्यालयों में कृषि एवं सम्बद्ध विषयों में स्नातक डिग्री पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी इस प्रवेश परीक्षा का आयोजन कराती है।
विज्ञापन
जिन अभ्यर्थियों ने इस प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वो अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट के जरिए जरूर डाउनलोड कर लें। अन्य प्रवेश परीक्षाओं के साथ ही इस प्रवेश परीक्षा के लिए भी दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। सारे दिशानिर्देश प्रवेश पत्र में लिखे गए हैं। गौरतलब है कि यह प्रवेश परीक्षा कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए कराई जाएगी। परीक्षा में फेस मास्क और ग्लब्स पहनना अनिवार्य होगा। परीक्षा का आयोजन सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन करते हुए कराया जाएगा।
विज्ञापन
ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट icar.nta.nic.in है।
-यहां आपको प्रवेश पत्र का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपनी जानकारी भरनी होगी।
-जैसे ही आप अपना सारा विवरण डालेंगे आपका प्रवेश पत्र डाउनलोड हो जाएगा।
कमेंट
कमेंट X