{"_id":"69ad1ecf446e4959b608cdf9","slug":"icai-ca-institute-of-chartered-accountants-of-india-declares-foundation-and-inter-results-2026-03-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ICAI CA Result: सीए जनवरी सत्र के नतीजे घोषित, फाउंडेशन में लोगप्रिया पीपी टॉपर; इंटर में कन्हैया लाल अव्वल","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
ICAI CA Result: सीए जनवरी सत्र के नतीजे घोषित, फाउंडेशन में लोगप्रिया पीपी टॉपर; इंटर में कन्हैया लाल अव्वल
Sun, 08 Mar 2026 12:31 PM IST
Shahin Praveen
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shahin Praveen
Updated Sun, 08 Mar 2026 12:31 PM IST
सार
ICAI CA Results Announced: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने सीए फाउंडेशन जनवरी 2026 परीक्षा का परिणाम 8 मार्च को जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icai.org और icai.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
विज्ञापन
ICAI CA Result
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ICAI CA Result: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए फाउंडेशन जनवरी 2026 परीक्षा का परिणाम 8 मार्च को घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट icai.org और icai.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर की मदद से देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
18, 20, 22 और 24 जनवरी को आयोजित इस परीक्षा के साथ ही संस्थान ने अखिल भारतीय मेरिट सूची, कुल पास प्रतिशत और टॉपर्स के नाम भी आधिकारिक पोर्टल पर जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
जारी आंकड़ों के अनुसार CA इंटरमीडिएट परीक्षा का पास प्रतिशत 9.39% रहा, जबकि CA फाउंडेशन परीक्षा में 19.23% उम्मीदवार सफल हुए। संस्थान ने इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम ग्रुप-I, ग्रुप-II और दोनों ग्रुप के लिए अलग-अलग घोषित किया है।
विज्ञापन
ICAI CA Result
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
सीए फाउंडेशन जनवरी 2026 के टॉपर्स
| रैंक | नाम | शहर | रोल नंबर | अंक | प्रतिशत |
|---|---|---|---|---|---|
| AIR 1 | लोगप्रिया पीपी | मदुरै | 778161 | 366/400 | 91.50% |
| AIR 2 | खुशी सिकारिया | मिदनापुर | 767618 | 365/400 | 91.25% |
| AIR 3 | हिबा पी | कन्नूर | 764885 | 361/400 | 90.25% |
| AIR 3 | सुमन कार्की | काठमांडू | 766645 | 361/400 | 90.25% |
| AIR 3 | राघव नरेश गुप्ता | सूरत | 809390 | 361/400 | 90.25% |
ICAI CA Result
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
सीए इंटरमीडिएट जनवरी 2026 के टॉपर्स
| रैंक | नाम | शहर | रोल नंबर | अंक | प्रतिशत |
|---|---|---|---|---|---|
| AIR 1 | कन्हैया लाल | ऐलनाबाद | 652015 | 508/600 | 84.67% |
| AIR 2 | फातिमा शहजा के | पेरिन्तल्मन्न | 615232 | 504/600 | 84.00% |
| AIR 3 | वान्या बंसल | फरीदाबाद | 573157 | 498/600 | 83.00% |
ऐसे देखें रिजल्ट
- ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in/caresult पर जाएं।
- “CA Foundation / CA Inter Result January 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड भरें।
- Submit पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
कमेंट
कमेंट X