{"_id":"5f3bb5677f38d863e730528a","slug":"hrd-ministry-officially-renamed-as-education-ministry-president-ram-nath-kovind-gives-his-assent","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय का नाम शिक्षा मंत्रालय करने की मंजूरी दी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय का नाम शिक्षा मंत्रालय करने की मंजूरी दी
Tue, 18 Aug 2020 04:33 PM IST
ललित फुलारा
PTI
PTI
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 18 Aug 2020 04:33 PM IST
विज्ञापन
रामनाथ कोविंद (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय का नाम बदलकर शिक्षा मंत्रालय करने को मंजूरी दे दी है। यह जानकारी एक आधिकारिक अधिसूचना में दी गयी है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के मसौदे में मंत्रालय का नाम बदलने समेत कई अहम सिफारिशें की गई थीं। पिछले ही महीने केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इस नीति को मंजूरी दी थी।
विज्ञापन
सोमवार रात प्रकाशित गजट अधिसूचना में कहा गया है कि राष्ट्रपति ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय का नाम बदलकर शिक्षा मंत्रालय करने को मंजूरी दे दी है। अधिसूचना के अनुसार, अब मानव संसाधन विकास मंत्रालय के स्थान पर शिक्षा मंत्रालय लिखा जाएगा। शिक्षा मंत्रालय का नाम 1985 में तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी के कार्यकाल में बदलकर मानव संसाधन विकास मंत्रालय कर दिया गया था। इसके अगले साल एनईपी लायी गई थी और उसे 1992 में संशोधित किया गया था। पी वी नरसिम्हा राव, राजीव गांधी मंत्रिमंडल में पहले मानव संसाधन विकास मंत्री बने थे।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-Atal Ranking ARIIA 2020: आईआईटी-मद्रास अटल रैंकिंग में फिर से शीर्ष पर
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी सरकार ने इसरो के पूर्व अध्यक्ष के कस्तूरीरंगन की अगुवाई में एक समिति को नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति बनाने का जिम्मा सौंपा था। समिति ने पहला प्रस्ताव मंत्रालय का नाम फिर बदलने का रखा था। वर्ष 2018 में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के अध्यक्ष और ‘कॉन्फ्रेंस ऑन एकेडमिक लीडरशिप ऑन एजुकेशन फॉर रिसर्जेंस’ की संयुक्त संगठन समिति के भी अध्यक्ष राम बहादुर राय ने यह विचार रखा था।
कमेंट
कमेंट X