फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   HPBOSE Class 10 12 Board Exam Datesheet Released for Practical and Theory Exams

HPBOSE: हिमाचल प्रदेश 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी, करें डाउनलोड

Thu, 18 Feb 2021 10:10 AM IST
शुभांगी गुप्ता एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Thu, 18 Feb 2021 10:10 AM IST
विज्ञापन
HPBOSE Class 10 12 Board Exam Datesheet Released for Practical and Theory Exams
हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड डेटशीट 2021

HP Board Exam 2021: हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने 10वीं और 12वीं की नियमित, कंपार्टमेंट, अंक सुधार, अतिरिक्त विषयों और राज्य मुक्त विद्यालय की मिडल, 10वीं, 12वीं वार्षिक परीक्षाओं के लिए डेटशीट जारी कर दी है। कक्षा 10वीं और 12वीं की राज्य में 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 13 अप्रैल 2021 से शुरू होंगी। बोर्ड ने यह टाइम टेबल अपनी आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जारी किया है। दोनों कक्षाओं की विस्तृत डेटशीट डाउनलोड करने के लिए खबर में आगे डायरेक्ट लिंक दिया जा रहा है।

विज्ञापन


बता दें कि परीक्षाएं पेन-पेपर मोड में दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। पहली पाली सुबह 8.45 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 1.45 से शाम 5 बजे तक रहेगी। बता दें कि कक्षा 10वीं के लिए पहला पेपर हिंदी और वहीं कक्षा 12वीं के लिए पहली परीक्षा अंग्रेजी की होगी।
विज्ञापन


24 मार्च से शुरू होंगी प्रैक्टिकल परीक्षाएं - 10वीं व 12वीं कक्षाओं के नियमित परीक्षार्थियों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं संबंधित विद्यालयों में लिखित परीक्षा से पहले ही आयोजित करवाई जाएंगी। 12वीं कक्षा के परीक्षार्थियों की प्रैक्टिकल परीक्षा 24 मार्च से आठ अप्रैल तक तथा 10वीं के परीक्षार्थियों की परीक्षाएं 26 मार्च से आठ अप्रैल तक होंगी। शैक्षणिक सत्र 2020-21 में 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं का संचालन मैट्रिक कक्षा की भांति प्रश्नपत्रों को स्थल पर सैट करके आंतरिक रुप से दर्शाई गई तिथियों में ही आयोजित होंगी। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि बोर्ड की ओर से किसी भी विषय की प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र प्रेषित नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Sarkari Naukri 2021 LIVE: सुप्रीम कोर्ट, गेल, सीआईएसएफ समेत कई जगहों पर नौकरियां, 10वीं पास भी हैं हकदार

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed