HP TET 2025 Result June: हिमाचल टीईटी जून परीक्षा का परिणाम घोषित, तुरंत यहां से डाउनलोड करें अपनी मार्कशीट
Himachal TET Result 2025: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने एचपी टीईटी जून 2025 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
HPBOSE TET June Result: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने आज, 13 अगस्त 2025 को हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (HP TET) जून सत्र का परिणाम घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने एचपी टीईटी 2025 परीक्षा दी थी, वे अब आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
पात्रता मानदंड
एचपी टीईटी 2025 परीक्षा में सफल होने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम निर्धारित अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 150 में से कम से कम 90 अंक हासिल करने होते हैं, जबकि आरक्षित वर्गों जैसे एससी, एसटी, ओबीसी आदि के लिए यह न्यूनतम अंक 82.5 निर्धारित किया गया है। जो भी उम्मीदवार इन न्यूनतम अंकों को प्राप्त करने में सफल होते हैं, उन्हें हिमाचल प्रदेश में सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में शिक्षक पदों के लिए पात्र माना जाता है।
HP TET मूल्यांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता
HPBOSE ने जानकारी दी कि एचपी टीईटी 2025 के उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन ऑप्टिकल मार्क रीडर (OMR) तकनीक से पूरी तरह कंप्यूटरीकृत प्रक्रिया द्वारा किया गया है। बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह प्रक्रिया त्रुटिरहित है, इसलिए किसी भी प्रकार की री-चेकिंग, री-इवैल्यूएशन या री-काउंटिंग की अनुमति नहीं दी जाएगी।
HP TET 2025: मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें?
एचपी टीईटी मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार को अपना एप्लीकेशन नंबर या रोल नंबर दर्ज करना होगा। HPBOSE ने सभी पात्र उम्मीदवारों के लिए मार्कशीट और पात्रता प्रमाणपत्र DigiLocker में डिजिटल फॉर्मेट में भी उपलब्ध कराए हैं।
- DigiLocker वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं या मोबाइल ऐप खोलें।
- HPBOSE द्वारा रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजे गए यूजरनेम और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- "Issued Documents" सेक्शन में जाएं।
- HP TET 2025 मार्कशीट और पात्रता प्रमाणपत्र पर क्लिक करें।
- दस्तावेज को डाउनलोड और सेव कर लें।
कमेंट
कमेंट X