फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   How to perform good in job interview, Students will learn through video tutorials

वीडियो देख कर नौकरी करने के योग्य बनेंगे छात्र, जानें क्या है तैयारी

Sun, 20 Oct 2019 08:34 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Sun, 20 Oct 2019 08:34 AM IST
विज्ञापन
How to perform good in job interview, Students will learn through video tutorials
सांकेतिक तस्वीर

अब छात्रों को नौकरी करने के योग्य बनाने के लिए वीडियोज की मदद ली जा रही है। उत्तर प्रदेश की डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (AKTU) ने इसकी शुरुआत की है। विवि ने फैसला किया है कि छात्रों के लिए नौकरी के अवसर विकसित करने के लिए निजी कंपनियों की मदद से वीडियो तैयार किए जाएंगे। 

विज्ञापन


इन वीडियोज के जरिए निजी कंपनियों के प्रतिनिधि छात्रों को नौकरी के अनुसार अपेक्षित योग्यता विकसित करना सिखाएंगे। इसके लिए एकेटीयू नोएडा कैंपस में रिकॉर्डिंग की जाएगी। दीपावली के बाद ये वीडियो एकेटीयू के 725 कॉलेजों के छात्रों को उपलब्ध कराए जाएंगे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : पांच गलतियों की वजह से UPSC के टॉपर ने दी पांच बार परीक्षा, कहीं आप तो नहीं दोहरा रहे
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि अभी तक एकेटीयू से संबद्ध कॉलेजों के छात्रों को संस्थान की वेबसाइट पर विशेषज्ञ शिक्षक पाठ्यक्रम के बारे में जानकारी देते हैं। अब वीडियो देखकर छात्र नौकरी हासिल करने के गुर सीख सकेंगे। छात्रों को कंपनियों में निकलने वाली विभिन्न जॉब में योग्यता के बदलते पैमानों के बारे में बताया जाएगा। वीडियो की सीरीज में युवाओं को बाजार में बदल रही उत्पादन की मांग की भी जानकारी दी जाएगी। इससे छात्रों को नौकरी पाने और इसके लिए अपनी क्षमताएं विकसित करने में मदद मिलेगी। साथ ही बाजार व उद्योग की मांग के अनुरूप वे सही दिशा में अपना विकास कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें : 12वीं में फेल हो चुका शख्स यूं बना IPS, कभी चलाया करता था टैंपो

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed