HBSE Compartment Admit Card: हरियाणा बोर्ड कंपार्टमेंट एग्जाम के प्रवेश पत्र जारी, इस तारीख से होगी परीक्षा
HBSE Compartment Admit Card: बोर्ड ऑफ एजुकेशन, हरियाणा की ओर से कक्षा दसवीं और बारहवीं की कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन 29 सितंबर, 2022 से शुरू किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
HBSE Compartment Admit Card: बोर्ड ऑफ एजुकेशन, हरियाणा/BSEH ने कक्षा दसवीं और बारहवीं की कंपार्टमेंट परीक्षा/ HBSE Compartment Exam के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। प्रवेश पत्र को 21 सितंबर, 2022 को जारी किया गया है औऱ यह बोर्ड के पोर्टल पर उपलब्ध है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अपने प्रवेश पत्र को बोर्ड ऑफ एजुकेशन, हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते इस परीक्षा से जुड़ा पूरा विवरण...
इस तारीख से शुरू होगी परीक्षा
बोर्ड ऑफ एजुकेशन, हरियाणा की ओर से कक्षा दसवीं और बारहवीं की कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन 29 सितंबर, 2022 से शुरू किया जाएगा। कक्षा 10वीं की परीक्षा का आयोजन 29 सितंबर से 07 अक्तूबर, 2022 और कक्षा 12वीं की परीक्षा का आयोजन 29 सितंबर से 17 अक्तूबर, 2022 तक किया जाएगा। इस परीक्षा में करीब 30 हजार छात्र शामिल होने वाले हैं।
इन जानकारियों की पड़ेगी जरूरत
प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि को दर्ज कर के सबमिट कर के लॉगिन करना होगा। यह जानकारी आवेदकों के आवेदन पत्र पर उपलब्ध है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि प्रवेश पत्र परीक्षा के लिए एक अहम दस्तावेज हैं और इसे लेकर ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचे बिना इसके उन्हें केंद्र पर प्रवेश नहीं मिलेगा। उम्मीदवार अपने साथ एक वैध पहचान पत्र भी लेकर आएं।
कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?
- सबसे पहले उम्मीदवार BSEH की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
- अब कक्षा दसवीं और बारहवीं की कंपार्टमेंट परीक्षा के प्रवेश पत्र से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के सबमिट करें।
- अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
कमेंट
कमेंट X