GUJCET 2025: गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट की उत्तर कुंजी जारी; पांच अप्रैल तक दर्ज कराएं आपत्ति
GUJCET 2025: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। इसके साथ ही उत्तर कुंजी को चुनौती देने की विंडो भी खोल दी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
GUJCET 2025 Answer Key: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (GUJCET 2025) की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gsebservice.com. पर जाकर उत्तर कुंजी देख सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 23 मार्च को कुल 1,29,706 उम्मीदवारों के लिए किया गया था।
गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन तीन पालियों में किया गया था। भौतिकी और रसायन विज्ञान खंड कठिनाई स्तर में मध्यम से कठिन थे। उत्तर कुंजी गणित (050), भौतिकी (054), रसायन विज्ञान (052), जीव विज्ञान (056) के लिए गुजराती, हिंदी और अंग्रेजी माध्यम में उपलब्ध है।
5 अप्रैल तक दे सकते हैं उत्तर कुंजी को चुनौती
यदि कोई उम्मीदवार गुजरात सेट की उत्तर कुंजी से संतुष्ट नहीं हैं, वे ईमेल आईडी: gujcetkey@gmail.com के माध्यम से निर्धारित प्रारूप में सहायक दस्तावेजों के साथ आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
जो उम्मीदवार आंसर-की से संतुष्ट नहीं हैं, वे उन्हें प्रति प्रश्न 500 रुपये का शुल्क देना होगा। आंसर-की को चुनौती देने की अंतिम तिथि 5 अप्रैल, 2025 शाम 6 बजे तक है।
उत्तर कुंजी को कैसे चुनौती दें?
छात्रों को विषयवार, माध्यमवार और प्रश्नवार आपत्तियों के लिए अलग-अलग फॉर्म भरने होंगे। बोर्ड ने कहा, "समय सीमा के बाद और आवश्यक सहायक दस्तावेजों के बिना प्राप्त अभ्यावेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। "उत्तर कुंजी" के बारे में सबमिशन केवल ई-मेल के माध्यम से स्वीकार किया जाएगा।"
अभ्यर्थी आपत्ति शुल्क का भुगतान "एसबीआई बैंक" के माध्यम से कर सकते हैं। शिकायतों के साथ-साथ अभ्यर्थियों को भुगतान किए गए शुल्क चालान की एक प्रति भी ईमेल के माध्यम से भेजनी होगी। जीएसईबी ने कहा, "भुगतान किए गए शुल्क के चालान के बिना प्राप्त कोई भी सबमिशन स्वीकार नहीं किया जाएगा।"
यदि प्रस्तुत प्रश्न सही पाया जाता है तो उस प्रश्न के लिए भुगतान किया गया शुल्क अभ्यर्थी को वापस कर दिया जाएगा।
कमेंट
कमेंट X