फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Guest lecture on electronic media subject in BFIT dehradun college

बीएफआईटी में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया विषय पर गेस्ट लेक्चर

Wed, 06 Sep 2017 07:13 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा Updated Wed, 06 Sep 2017 07:13 PM IST
विज्ञापन
Guest lecture on electronic media subject in BFIT dehradun college
बीएफआईटी
1 सितंबर 2017, देहरादून के प्रसिद्ध कॉलेज बीएफआईटी के जन संचार विभाग द्वारा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया विषय पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डी डी न्यू के वरिष्ठ पत्रकार श्री मनिकान्त ठाकुर ने छात्रों को "इलेक्ट्रॉनिक मीडिया" से जुड़ी कई जानकारियां दी और आने वाले समय में इसकी क्या महत्त्व होगी उससे छात्रों को रूबरू करवाया।
विज्ञापन


श्री मनिकान्त ठाकुर ने व्याख्यान में कहा - "उनके करियर की शुरुआत में मीडिया के लिए केवल सीमित उपकरण उपलब्ध थे जैसे डीडी-न्यूज और लैंडलाइन फोन, लेकिन आज हमारे पास इलेक्ट्रॉनिक मीडिया जैसे ट्विटर, फेसबुक, जीमेल, प्रिंट मीडिया, टीवी चैनल आदि हैं।" आज बहुत कुछ ऐसा है जिससे हम अपनी बातें तुरंत किसी भी जगह पहुंचा सकते है, साथ ही ये सब एडवांस टेक्नोलॉजी कि वजह से हो सका है। उन्होंने छात्रों को बहुत सारी ऐसी जानकारियां दी जिससे वो पत्रकारिता के क्षेत्र में अग्रसर हो सकें।
विज्ञापन


पढ़ेंः- बीएफआईटी में इंटर स्कूल क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री मनिकान्त ठाकुर के पास कई उपलब्धियां हैं जैसे उन्होंने  एम ए इन मास कॉम के साथ-साथ एम फिल एवं डी फिल स्कॉलर - मीडिया और राजनीतिक प्रोसेस भी की है। मासकॉम में वह पेज 3 पत्रकारिता के लिए काफी प्रसिद्ध हैं। यही नहीं श्री मनिकान्त ठाकुर ने टीवी प्रोडक्शन में पीजी डिप्लोमा / फिल्म अप्प्रेसिएशन का भी कोर्स कर रखा है। उनके  विशेष प्रशिक्षण - डिजास्टर  रिपोर्टिंग / फॉरेन  रिपोर्टिंग / कोन्फ्लिक्ट  रिपोर्टिंग / डिफेन्स रिपोर्टिंग के लिए भी वह जाने माने चेहरे हैं।


श्री मानिकांत ठाकुर का पत्रकारिता में 32 साल का अनुभव है।  उन्होंने प्रसारण पत्रकारिता के साथ  रेडियो और टीवी समाचार और प्रिंट मीडिया में और मीडिया में भी काम किया। श्री  ठाकुर IIMC, नई दिल्ली ,  दिल्ली विश्वविद्यालय और अन्य संस्थानों में गेस्ट फैकल्टी का दौरा करते रहते है। श्री ठाकुर ने 23 से अधिक देशों में रिपोर्टिंग की है। जबकि उन्होंने भारत के प्रधान मंत्री , राष्ट्रपति, उप-राष्ट्रपति , विदेश मंत्री इन गणमान्यों के साथ विदेश दौरा भी किया है। 

पढ़ेंः- देहरादून के बीएफआईटी को मिला 'नेशनल एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड'

उन्होंने 20 वर्षों के पत्रकारिता के दौरान भारत के 100 से अधिक प्रमुखों व्यक्तियों कि भारत यात्रा पर मुलाकात कि एवं साक्षात्कार लिया है । उन्हें एशिया पैसिफिक ब्रॉडकास्टिंग यूनियन के लिए सर्वश्रेष्ठ उत्पादन शीर्षक - एशियाई एस्पिरेशन का अवार्ड दिया गया है।  भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा सर्वश्रेष्ठ संवाददाता के लिए "के एल शर्मा" पुरस्कार का प्राप्तकर्ता भी रह चुके है। डीडी समाचार दिल्ली के एडिटर -इन-चीफ द्वारा गेस्ट लेक्चर के साथ यहां संलग्न कुछ बेहतरीन छवियां के साथ संपन्न हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed