फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Gseb Gujarat Board GUJCET Result Out download at gseb.org Topper List Direct Link

GSEB GUJCET Result 2023: गुजरात सीईटी प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Tue, 02 May 2023 12:24 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Tue, 02 May 2023 12:24 PM IST
सार

GUJCET Result 2023: गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (GSEB) ने राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (GUJCET 2023) के नतीजे घोषित कर दिए हैं।

विज्ञापन
Gseb Gujarat Board GUJCET Result Out download at gseb.org Topper List Direct Link
जीएसईबी : गुजरात बोर्ड 12वीं विज्ञान और गुजरात सीईटी रिजल्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

GUJCET Result 2023 Out: गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (GSEB) ने राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (GUJCET 2023) के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जो उम्मीदवार बीटेक प्रवेश 2023 के लिए तीन अप्रैल को आयोजित गुजरात राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट gseb.org या gujacpc.admissions.nic.in से अपना GUJCET परिणाम 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

GUJCET  काउंसलिंग शुरू

गुजरात बोर्ड ने निर्धारित तिथि से एक दिन पहले यानी एक मई से GUJCET काउंसलिंग 2023 के लिए पंजीकरण भी शुरू कर दिया है। जो 22 मई 2023 तक जारी रहेगा। रिजल्ट जारी हो चुका है। जीयूजेसीईटी काउंसलिंग में भाग लेने का पूरा कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। जीयूजेसीईटी स्कोर 2023 के आधार पर अंतरिम मेरिट सूची एक जून को आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

GUJCET Results ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - gseb.org पर जाएं।
  • अब GUJCET Results के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब एक नया पेज खुलेगा, अपना हॉल टिकट नंबर, जन्मतिथि और मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज करें।
  • आपका जीयूजेसीईटी 2023 परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • इसे डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट लें।
विज्ञापन

गुजरात सीईटी प्रवेश परीक्षा तीन अप्रैल को तीन पारियों में आयोजित की गई थी। उम्मीदवारों को अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए GUJCET 2023 रिजल्ट लिंक पर अपनी छह अंकों की सीट संख्या दर्ज करनी होगी। स्कोरकार्ड में विषयवार स्कोर, कुल प्राप्त अंक और गुजरात सीईटी 2023 परीक्षा में प्रतिशतक रैंक का विवरण होगा।

इस साल 72,196 पुरुष उम्मीदवारों और 54,409 महिला उम्मीदवारों ने GUJCET 2023 की परीक्षा पास की है। पिछले साल, ग्रुप ए के कुल 385 उम्मीदवारों ने 99 प्रतिशत रैंक से ऊपर हासिल किया था, जबकि ग्रुप बी से 684 उम्मीदवारों ने प्रतिशत रैंक हासिल की थी। पिछले साल गुजरात सीईटी परीक्षा 2023 में कुल 1,04,464 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। 

GUJCET 2023 सफल उम्मीदवार

गुजरात सीईटी प्रवेश परीक्षा के लिए 1,30,788 उपस्थित उम्मीदवारों में से 1,26,705 छात्रों ने GUJCET 2023 को पास किया है। कुल योग्य उम्मीदवारों में से 72,196 पुरुष उम्मीदवार हैं, जबकि 54,409 महिलाएं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed