{"_id":"6896e9e8aadf8310ad0f74ff","slug":"govt-has-made-numerous-efforts-to-popularise-sanskrit-pm-modi-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM: पीएम मोदी ने विश्व संस्कृत दिवस पर संस्कृत के महत्व को किया उजागर, बोले- संस्कृत है ज्ञान का प्राचीन स्रोत","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
PM: पीएम मोदी ने विश्व संस्कृत दिवस पर संस्कृत के महत्व को किया उजागर, बोले- संस्कृत है ज्ञान का प्राचीन स्रोत
Sat, 09 Aug 2025 11:55 AM IST
शाहीन परवीन
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Sat, 09 Aug 2025 11:55 AM IST
सार
World Sanskrit Day: विश्व संस्कृत दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संस्कृत भाषा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संस्कृत ज्ञान का प्राचीन स्रोत है और इसका प्रभाव हमारे जीवन के हर क्षेत्र में देखा जा सकता है।
विज्ञापन
Prime Minister Modi
- फोटो : ANI
विस्तार
Prime Minister Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व संस्कृत दिवस पर कहा कि उनकी सरकार ने पिछले दस वर्षों में संस्कृत भाषा को आगे बढ़ाने के लिए कई काम किए हैं। उन्होंने बताया कि संस्कृत ज्ञान का एक बहुत पुराना स्रोत है और इसका असर हमारे जीवन के हर हिस्से में देखा जा सकता है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी का विश्व संस्कृत दिवस पर संदेश
मोदी ने कहा कि यह इस भाषा को सीखने और इसे लोकप्रिय बनाने के लिए प्रयासरत सभी लोगों के प्रयासों की सराहना करने का अवसर है। यह दिवस प्रतिवर्ष 'श्रावण पूर्णिमा' के शुभ अवसर पर मनाया जाता है।
विज्ञापन
उन्होंने इस संबंध में अपनी सरकार द्वारा उठाए गए कदमों को उजागर करने के लिए केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय की स्थापना, संस्कृत शिक्षण केंद्रों की स्थापना, भाषा के विद्वानों को अनुदान देने और प्राचीन संस्कृत पांडुलिपियों के डिजिटलीकरण अभियान की शुरुआत जैसे उपायों का हवाला दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इससे अनगिनत छात्रों और शोधकर्ताओं को लाभ हुआ है।
हिंदू महाकाव्यों सहित कई प्रभावशाली प्राचीन पुस्तकें संस्कृत में लिखी गई हैं, एक ऐसी भाषा जो अब मुख्यतः धार्मिक कार्यों में ही सीमित रह गई है।
कमेंट
कमेंट X